आकाश आनंद की सभा में आचार संहिता की उड़ी धज्जियां, खुलेआम बांटा गया रुपया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आकाश आनंद की सभा में आचार संहिता की उड़ी धज्जियां, खुलेआम बांटा गया रुपया

मूरतगंज क्षेत्र के चंदवारी चौराहे पर हुई थी बसपा की सभा

एसपी ने कहा, जांच करवाकर दर्ज करवाई जाएगी एफआईआर

हिमांशु भट्ट : कौशांबी।

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद की सभा में शुक्रवार को आदर्श आचार संहिता की खूब धज्जियां उड़ाई गईं। सभा स्थल के आसपास पार्टी पदाधिकारियों ने लोगों के बीच रुपए बांटे। इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो गया है। इसके बाद हरकत में आए एसपी ने जांच करवाकर एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही है।
आकाश आनंद शुक्रवार को कौशांबी में मूरतगंज क्षेत्र के चंदवारी चौराहे पर चुनावी सभा को संबोधित करने आए थे। उनकी सभा के दौरान ही इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ, जिसमें साफ देखा जा रहा है कि बसपा के पदाधिकारी लोगों के बीच रुपया वितरित कर रहे हैं। रुपया बांटने वाले पदाधिकारियों ने बकायदा बसपा की नीली पट्टी गर्दन में डाल रखी थी। प्रसारित वीडियो कई विपक्षी दलों ने एक्स पर भारत निर्वाचन आयोग और जिला प्रशासन को टैग किया है और एक्शन लेने की मांग की है। वहीं, राजनीति के गलियारों में चर्चा है कि सभा में रुपयों के दम पर ही भीड़ इकट्ठा की गई थी। आकाश आनंद को सुनने आए लोगों को ही रुपया दिया जा रहा था। हालांकि, हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते हैं। मामले में कौशांबी एसपी बृजेश श्रीवास्तव का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच करवाई जा रही है। दोषियों के खिलाफ प्रथमिकी दर्ज करवाई जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें