सरकार को सत्ता से नहीं, भारत से बाहर करने का समय : आकाश आनंद

कौशाम्बी

सरकार को सत्ता से नहीं, भारत से बाहर करने का समय : आकाश आनंद

बसपा के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर ने कौशांबी में की जनसभा

भाजपा के साथ कांग्रेस और सपा पर भी साधा निशाना

हिमांशु भट्ट/मो0 यासीन : कौशांबी।

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद ने कहा कि मौजूदा सरकार बदलनी नहीं, उखाड़ फेंकनी है। इस सरकार को सत्ता से ही नहीं बल्कि, भारत से बाहर करने का समय आ गया है। उन्होंने शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर भाजपा के साथ कांग्रेस व सपा को भी आड़े हाथों लिया। वह शुक्रवार को कौशांबी के चंदवारी चौराहा पर चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
आकाश आनंद ने कहा कि भाजपा के लोग बच्चों को रोजगार नहीं देना चाहते। इसलिए प्राथमिक स्तर पर ही शिक्षा के मामले में उनकी नींव कमजोर कर रहे हैं। ध्यान भटकाने के लिए मुफ्त राशन देने की बात कही जाती है। किसी दल का नाम लिए बिना कहा कि वो कहते हैं 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। महिलाओं से सवाल दागा कि क्या वह चाहती हैं कि उनका बच्चा पढ़ लिखकर शेर की तरह दहाड़ने के बजाए राशन की लाइन में लगा रहे। कहा कि कोई बच्चा किसी तरह पढ़ लेता है तो उसे नौकरी नहीं मिलती।

सरकारी भर्तियों के पेपर लीक हो जाते हैं। पेपर लीक इसी वजह से करवाया जाता है क्योंकि, सरकार की मंशा ही नौकरी देने की नहीं है। कहा कि केंद्र में 50 लाख से ज्यादा पद रिक्त पड़े हैं। भाजपा शासित प्रदेशों का भी यही हाल है। भाजपा चाहे तो युवाओं को नौकरी देकर रिक्त पदों की भरपाई कभी भी कर सकती है। उन्होंने कहा कि बसपा अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ रही है। विपक्ष के लोग जनता को बरगलाने आएंगे। कोई भी वोट मांगने आए तो उससे उसके शासन काल का रिकॉर्ड पूंछ लें। सवाल करें कि अपने कार्यकाल में शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार के लिए क्या किया है। कहा कि बसपा की सरकार ने घर देने का काम किया था। बुलडोजर वाली सरकार घरों को उजाड़ने का काम कर रही है। आकाश आनंद ने सपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि सपाई रिजर्वेशन के खिलाफ रहते हैं। जबकि, बहन जी का मॉडल किसी एक जाति धर्म के लिए नहीं बल्कि, सर्व समाज के लिए था। कांग्रेस वाले भी बाबा साहब के खिलाफ रहते हैं। दावा किया कि डबल इंजन की सरकार में यूपी में 65 हजार से ज्यादा बहन बेटियों पर अत्याचार हुए हैं। यूपी में चार सौ से ज्यादा किसान भाइयों ने आत्महत्या की है। अब सरकार का मुंह ही नहीं है कि वह जानता के बीच वोट मांगने जाए। इस बीच उन्होंने पार्टी प्रत्याशी के लिए वोट भी मांगा।

…..
आकाश आनंद ने यह भी कहा

– दुश्मन शाम, दाम, दंड, भेद, भाव का पूरी तरह इस्तेमाल करेगा
– बसपा के समर्थकों को गुमराह करने का काम करेगा
– दुश्मन संगठन को अंदर से कमजोर कर रहा है, वह लोग चुपके से पार्टी में शामिल हो रहे हैं।
– कभी कभार आकर नीला पट्टा लगाकर बोलेंगे हम बाबा साहब को मानते हैं, लेकिन वोट देने की बारी आती है तो वोट नहीं देते।
– नीले झंडे के नीचे रहकर किसी और पार्टी की बात करे तो समझ जाइये, वह दुश्मन है।
– बसपा को मानते हैं, कांशीराम को मानते हैं, बहनजी को मानते हैं तो आप हाथी को वोट दीजिए।
– पार्टी आपके चंदा से चलती है।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More