इण्डिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही मिलेगी जीत– सरोज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इण्डिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही मिलेगी जीत– सरोज

रिपोर्ट: शब्बर अली 

समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक गुरुवार को भरवारी बाजार में आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने की जबकि मंझनपुर विधानसभा के विधायक इंद्रजीत सरोज बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। दोनों पार्टियों के जिलाध्यक्ष तथा कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार इंद्रजीत सरोज ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने पुष्पेंद्र सरोज को लोकसभा प्रत्याशी घोषित किया है। उन्होंने सभी से पुष्पेंद्र को जिताने की अपील की।साथ ही विश्वास दिलाया कि सभी कार्यकर्ताओं के सम्मान का पूरा ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं के प्रयास से ही प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित होगी।बैठक में पूर्व विधायक विजय प्रकाश ने सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव में तन मन से लग जाने का आहवान किया तथा प्रत्याशी को मजबूती से चुनाव लड़ाने के लिए कहा। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव ने अपने कार्यकर्ताओं को चुनाव में पूरी ताकत झोंकने का निर्देश दिया तथा आश्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं का पूरा सम्मान होगा। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष तथा गठबंधन प्रत्याशी को आश्वस्त किया कि कांग्रेस कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी पूरी तन्मयता तथा ईमानदारी से गठबंधन प्रत्याशी के साथ हैं तथा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी पुष्पेन्द्र सरोज को भारी मतों से चुनाव जिताकर दिल्ली भेजने का काम करेंगे। बैठक को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अज़ीम, समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव गुलाम हुसैन तथा अन्य कई नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस नेता राजेन्द्र त्रिपाठी ने किया। बैठक में मुख्य रूप से राम बहादुर त्रिपाठी , युगल किशोर त्रिपाठी , आशीष मिश्र पप्पू , आर के मिश्रा , कौशलेश द्विवेदी , अमित द्विवेदी , देवेश श्रीवास्तव , मोहम्मद अकरम ,अलकमा उस्मानी ,नैयर रिज़वी ,लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ,सतेंद्र प्रताप सिंह ,सुशील केशरवानी , संतोष केशरवानी , मुमताज सिद्दीकी , आरिज मोहम्मद , शशि प्रताप त्रिपाठी , सुरेंद्र शुक्ला , राज नारायण पासी ,बिनोद चौधरी, दीपक पांडेय ,अमित द्रिवेदी, अब्बन, जगदीश और मान सिंह पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें