तालाब के गहरे पानी में डूबे मासूम चचेरे भाई-बहन, मौत

तालाब के गहरे पानी में डूबे मासूम चचेरे भाई-बहन, मौत

रिपोर्ट: शब्बर अली

कोतवाली के रहीमपुर मुलानी गांव में शाम को आम बीनते हुए मासूम चचेरे भाई-बहन तालाब के गहरे पानी में समा गए। पानी में डूबने से दोनों की सांसे थम गईं। बच्चों की तलाश करते हुए परिजन तालाब की ओर गए और शव उतराता देख चीख पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद से परिजन रो-रोकर बेहाल हैं।

रहीमपुर मोलानी निवासी दो भाई शारदा प्रसाद व तीरथ मजदूरी कर परिवार की देखभाल करते है। शाम को शारदा का छह वर्षीय बेटा शिवा व तीरथ की पांच वर्षीय बेटी उर्मिला दोनों खेलते-खेलते तालाब किनारे आम के पेड़ के नीचे पहुंच गए। छोटे फलों को दोनों बीनने लगे। इसी दौरान मासूम उर्मिला का पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में डूबने लगी। चचेरी बहन को डूबता देख शिवा बचाने गया तो वह भी गहरे पानी में समा गया। देर शाम मासूम बच्चों के घर नहीं लौटने पर परिवार के लोग खोजबीन करने निकले। तालाब किनारे पहुंचे तो देखा उर्मिला और शिवा का शव तालाब के पानी में उतरा रहा था। आनन-फानन गांव के लोगों ने मासूम भाई-बहन के शवों को बाहर निकालते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। मासूम बच्चों का शव देख परिजन चीख पड़े।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More