सिराथू रजिस्ट्री कार्यालय के नजदीक विद्युत पोल में लगी आग
रिपोर्ट: शब्बर अली
सिराथू स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के नजदीक विद्युत पोल में बुधवार दोपहर शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते पोल में लिपटे केबल धू-धूकर जलने लगे। आग बढ़ती देख रजिस्ट्री कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया तो कार्यालय के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
सिराथू कस्बे में स्थित रजिस्ट्री दफ्तर से सटा हुआ विद्युत पोल लगा है। इसमें दर्जनभर कनेक्शन की केबल लपेटी हुई हैं। बुधवार दोपहर शार्ट सर्किट होने से केबल में आग लग गई। देखते ही देखते पोल में लिपटी केबल धू-धूकर जलने लगी। आग लगने की जानकारी रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मचारियों को हुई तो अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगो ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग बुझाई। आग बुझने के बाद रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।






