चायल तहसील परिसर हनुमान जी की हुई आराधना, भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रिपोर्ट: शब्बर अली
तहसील चायल परिसर में मंगलवार को हनुमान जयंती के अवसर पर हनुमान भगवान की आराधना हुई और भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में अधिवक्ताओं के अलावा, तहसील परिसर में मौजूद कर्मचारी और सामाजिक लोगों ने शिरकत की और हनुमान बाबा की पूजा अर्चना करके भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
मंगलवार को हनुमान जयंती के अवसर पर अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में धूमधाम के साथ मनाई। हनुमान मंदिर में सुबह से पूजा करने लोग पहुंचने लगे थे। परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना सहित सुंदरकांड का आयोजन किया गया। इससे पूर्व हनुमान चालीसा पाठ, बजरंग वाण का पाठ किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। अधिवक्ता शनि चंद्र मिश्र ने कहा कि जो व्यक्ति पूरी श्रद्धा से हनुमान जी की पूजा करते हैं, बजरंगबली प्रसन्न होकर उनकी हर मनोकामनाएं पूरी करते हैं। भंडारे में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भंडारे में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर चायल तहसील के सभी अधिवक्ता और कर्मचारी मौजूद रहे।





