एसडीएम, सीओ ने संयुक्त रूप से चेक किया संदिग्ध वाहन
रिपोर्ट: शब्बर अली
आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को एसडीएम सिराथू महेंद्र कुमार श्रीवस्ताव व क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने सोमवार को संयुक्त रूप से कड़ा धाम थाना क्षेत्र के लेहदरी रोड पर एफएसटी टीम के साथ संदिग्ध वाहनों की जांच पड़ताल की। इस दौरान एसडीएम ने एफएसटी टीम प्रभारी को जरूरी निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी संदिग्ध वाहन बिना जांच किए नहीं जाने चाहिए।
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में स्वतंत्र, निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए नाके बनाकर एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वायड टीम) काम कर रही हैं। इन टीमों में सेक्टर अधिकारियों के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल शामिल किया गया है। सोमवार को एसडीएम सिराथू व सीओ लेहदरी रोड पहुंचे और संदिग्ध वाहनों की सघन जांच करवाया। इस दौरान एसडीएम ने टीम प्रभारी को निर्देशित किया कि एक भी संदिग्ध वाहन बगैर जांच के नहीं निकलना चाहिए। चेकिंग के दौरान संदिग्ध धनराशि, अवैध मादक पदार्थ और ऐसी वस्तुओं को जब्त करने में कोताही न बरतें जिनसे चुनाव प्रक्रिया प्रभावित होने का खतरा हो। क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार विश्वकर्मा ने भी टीम के साथ लगे पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए अपनी मौजूदगी में वाहनों की जाच कराया। अधिकारी की सख्ती के चलते वाहन चालकों में हड़कम्प रहा।






