शार्ट सर्किट से गेहूं के फसल में लगी आग, आठ बीघा जलकर राख

शार्ट सर्किट से गेहूं के फसल में लगी आग, आठ बीघा जलकर राख

रिपोर्ट: शब्बर अली 

चरवा थाने के काजू गांव में रविवार सुबह शार्ट सर्किट से गेंहू के खेत में आग लग गई। आग की लपटों को देख मौके पर जुटे ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से किसानों की लगभग आठ बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई।

चायल तहसील के काजू गांव के बाहर किसानों ने अपने खेतों में गेंहू की फसल लगा रखी है। रविवार सुबह शार्ट सर्किट से खेत में खड़ी फसल में आग लग गई। कुछ ही देर में आग की लपटें आसमान को छूने लगी। आग की लपटों को देख मौके पर जुटे ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की आग पर काबू पाने से पहले गांव निवासी मातादीन, राम संवारे, सुखलाल, रामचंद्र, राजकिशोर, कुलदीप आदि किसानों की आठ बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बदहवास हालत में पहुंचे किसानों ने मामले की सूचना राजस्व विभाग को दी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे राजस्व निरीक्षक ने जांच कर नुकसान का आकलन किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More