डॉ० रिज़वी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में सम्पन्न हुआ दो दिवसीय रोजगार मेला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रोजगार मेले में दूसरे दिन भी उमड़ी युवाओं की भीड़

डॉ० रिज़वी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में सम्पन्न हुआ दो दिवसीय रोजगार मेला।

कौशाम्बी करारी कस्बा स्थित डॉ० रिज़वी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में चल रहे दो दिवसीय रोजगार मेले का शनिवार को समापन हुआ। रोजगार मेले के दूसरे दिन भी युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सेदारी निभाई। इस मौके पर विभन्न जिलों से युवा इस मेले में शामिल हुए और रोजगार में चयनित भी हुए। कॉलेज के प्रबंधक कर्रार हुसैन रिज़वी ने चयनित युवाओं को शुभकामनाएँ दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की। डॉ० रिज़वी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के डायरेक्टर डॉ० इस्तियाक अहमद ने बताया कि कॉलेज से शुक्रवार से चल रहे दो दिवसीय रोजगार मेले का आज सकुशल समापन हुआ है। इस रोजगार मेले का आयोजन डॉ रिज़वी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के तत्वावधान में किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार दिलाना था। इस कार्यक्रम में प्रयागराज, कानपुर, कौशाम्बी, फतेहपुर, मिर्ज़ापुर, सोनभद्र, रेणुकोटा, प्रातपगढ़, चित्रकूट, बाँदा, कर्बी, जौनपुर सहित लगभग 20 जिलो से 300 से अधिक युवाओं ने कालेज कैम्पस में व लगभग 100 छात्र छात्राओं ने आनलाइन माध्यम से प्रतिभाग किया। जिसमे 172 युवाओं का चयन हुआ। जिनका पैकेज 3.5 लाख से 6 लाख तक का था। इस कार्यक्रम में एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया, इंटीग्रेटेड वायरलेस सॉल्यूशन, प्रेरणा ग्रुप, स्किल फाउंडेशन, इंडस टॉवर, हिताची, लावा, याजकी आदि सहित 20 कंपनिया कालेज में युवाओं का हुनर तलाशने आयी जिसमे युवाओं का चयन भी बड़े पैमने पर किया। इस मेले में कॉलेज के प्रबंधक कर्रार हुसैन रिज़वी ने चयनित युवाओं को बधाई और शभकामनाएँ प्रेषित किया। इस मौके पर कुलसचिव सरताज आलम, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी मंतशा हसीब, सीएम पाण्डेय, सुधांशु शर्मा, आलोक श्रीवास्तव, अली ज़हीर आगा, हिमांशू जायसवाल, वीरेन्द्र सोनकर, मंतशा रशीद, मो० इमरान, विशाल पाण्डेय, अवनीश सिंह सहित आदि प्रवक्तागण एवम कर्मचारी उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें