फतेहगढ़ कारागार में बंदी ने इंटर की परीक्षा पास किया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फतेहगढ़

जिला कारागार फतेहगढ़ में दहेज के प्रकरण में निरुद्ध  अवधेश राजपूत पुत्र महिपाल ने अंग्रेजी में विशेष योग्यता के साथ पास की इंटरमीडिएट की परीक्षा । आज हाई स्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट आने पर कारागार के बंदियों में भी दौड़ी खुशी की लहर । बंदी अवधेश दहेज के प्रकरण में दिनांक 25.12.21 से निरुद्ध है बंदी को परीक्षा के लिए प्रेरित किया गया था । पहले बंदी परीक्षा नही देना चाहता था । लेकिन समझने पर उसका फार्म भरवाए गया । उसको संबंधित पुस्तक शिक्षा सामग्री उपलब्ध कराई गई । बंदी ने केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में परीक्षा केंद्र पर परीक्षा दी थी । रिजल्ट आने पर बंदी को जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने मिठाई खिला कर माल्यार्पण कर बंदी को पास होने की सूचना देते हुए बधाई दी और आगे की पढ़ाई के लिए भी प्रेरित किया । कारागार के प्रशिक्षक श्री राम कुमार ने बंदी के फार्म भरवाने और पढ़ाने में अहम भूमिका निभाई । जेल डाक्टर विजय अनुरागी , जेलर अखिलेश कुमार, यादवेंद्र मोहन, उपकारापाल अवनीश कुमार, वैभव कुशवाह, सरोज देवी, कृष्ण कुमारी और ओम प्रकाश ने भी बंदी का मुंह मीठा करवाया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई । जेल अधीक्षक ने निर्देश भी दिए कि बंदी को स्नातक की परीक्षा की तैयारी करवा कर परीक्षा दिलवाई जाए । स्नातक के लिए बंदी का मुक्त विश्विद्यालय में दाखिला करवाए जाएं।सभी आवश्यक शिक्षा सामग्री बंदी को जेल प्रशासन की तरफ से उपलब्ध कराई जाए । बंदी शिक्षा के लिए हर संभव मदद कारागार की ओर से प्रदान की जाए ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें