रेप का आरोपी बनाए जाने पर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रेप का आरोपी बनाए जाने पर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

रिपोर्ट: शब्बर अली

रेप का आरोपी बनाए जाने से दुखी युवक ने गुरुवार को भरवारी के चमंधा गांव के सामने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस की जांच के दौरान उसके जेब से सुसाइड नोट मिला, जिसमें युवक ने खुद को निर्दोष बताया। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सरायअकिल के एक गांव निवासी हंसराज (30) पुत्र दिनई के खिलाफ गांव की ही एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। पुलिस ने जांच के बाद हंसराज के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज कर लिया। इसकी जानकारी होते ही हंसराज गांव से गायब हो गया था। गुरुवार को हंसराज भरवारी रेलवे स्टेशन के बगल चमंधा गांव के सामने पहुंचा। शाम करीब सात बजे वह एक ट्रेन के आगे कूद गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोको पायलट की जानकारी पर घटनास्थल पर आरपीएफ के जवान पहुंचे। सिगनल से बाहर शव होने पर भरवारी चौकी पुलिस को सूचना दी गई। जांच के दौरान पुलिस ने हंसराज के कपड़ों की तलाशी ली तो उसमें से सुसाइड नोट मिला। इसके बाद पता चला कि उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। खुद को निर्दोष बताते हुए उसने आत्महत्या की बात कही है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें