करारी में घनी आबादी के बीच स्कूल बस के ऊपर टूटकर गिर गया था विद्युत तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी में मौत के मुंह से निकले स्कूल बस सवार 40 बच्चे!

करारी में घनी आबादी के बीच स्कूल बस के ऊपर टूटकर गिर गया था विद्युत तार

सूचना मिलते ही जेई ने बंद करारी सप्लाई, जोड़वाया गया तार

himanshu.karari@gmail.com
नगर पंचायत करारी में घनी के बीच गुरुवार सुबह बड़ा हादसा होते होते टल गया। यहां विद्यार्थियों को लेकर जा रही एक स्कूल बस के सामने अचानक विद्युत तार टूटकर गिर गया। गनीमत यह रही कि तार बस के संपर्क में नहीं आया। अन्यथा बस सवार लगभग 40 बच्चों की जान पर आफत बन आती।

 


करारी क्षेत्र के एक निजी विद्यालय की बस गुरुवार सुबह करीब 40 छात्र छात्राओं को लेकर स्कूल जा रही थी। करारी में कृष्ण नगर मोहल्ला स्थित विहिप कार्यालय के पास बस के सामने अचानक 11 हजार वोल्ट का विद्युत तार टूटकर गिर गया। यह देख चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल ब्रेक लगा दी। जिससे तार बस को छू नहीं सका। नागरिकों का कहना है कि तार बस के संपर्क में आता तो बड़ी घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता। क्योंकि, उस वक्त बिजली की सप्लाई भी चालू थी। बहरहाल, तार टूटने की जानकारी होते ही अवर अभियंता तत्काल हरकत में आ गए। उन्होंने फौरन सप्लाई बंद करवाई। इसके बाद लाइनमैन की टीम भेजकर वहां पर नया तार लगवा दिया। इस बीच तकरीबन आधे घंटे के लिए आपूर्ति बाधित रही। जिससे आम लोगों को कोई खास परेशानी नहीं हुई।

www.upheadline.com
Mob: 9454210064,9936627786

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें