एमवी कान्वेंट स्कूल एंड कॉलेज में राणा हाउस का खो-खो प्रतियोगिता में रहा दबदबा

एमवी कान्वेंट स्कूल एंड कॉलेज में राणा हाउस का खो-खो प्रतियोगिता में रहा दबदबा

रिपोर्ट: शब्बर अली

संदीपन घाट थाने के रसूलाबाइ कोइलहा स्थित एमवी कॉन्वेंट स्कूल एंड कॉलेज में एक दिवसीय इंटर हाउस खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों हाउस सुभाष, टैगोर, अशोका और राणा के लगभग 96 बालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के संस्थापक बारा विधायक डा.वाचस्पति और विद्यालय के प्रधानाचार्य अभिषेक चतुर्वेदी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। प्रतियोगिता में राणा हाउस के खिलाड़ियों ने विजय का गौरवशाली कीर्तिमान स्थापित किया। अंडर-19 बालक वर्ग में अनंत बिहारी पाण्डेय टीम कैप्टन, अंडर 14 बालक वर्ग में अश्वनी टीम कैप्टन और अंडर 14 बालिका वर्ग में नाज टीम कैप्टन रहते हुए टीम का नेतृत्व किया और फाइनल राउंड में जीत का परचम लहराया। वहीं दूसरी ओर अंडर-19 बालिका वर्ग सुभाष हाउस की टीम कैप्टन हेरा के नेतृत्व में टीम ने फाइनल राउंड में जीत हासिल की। इस प्रतियोगिता में चार खिलाड़ियों सौरभ यादव, नाज, हेरा और उज्जवल ने अपना उत्कृष्ट कौशल दिखाते हुए बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड भी प्राप्त किया। प्रतियोगिता में जगदीश कुमार, शिव प्रकाश प्रजापति, सोनी कुशवाहा और सुजीत कुमार निर्णायक रहे। प्रतियोगिता के अंत में एमवीजआई के रजिस्ट्रार समर अब्बास, बीटीसी विभाग की प्रधानाचार्य डाॅ. जया, एमवीआईईटी के निदेशक डा.संजीव श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य अनुभा शर्मा, विद्यालय के इंचार्ज सचिन खन्ना, टीम कोच सिद्धार्थ शुक्ला समेत विद्यालय के अध्यापक अंकित, आकाश, सौरभ, समीना, प्रभाती, साधना और श्वेता आदि ने खिलाड़ियों को मेडल पहना कर उनका उत्साह वर्धन किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More