सैयद जमाल अशरफ जिलानी ने,दी ईदुल फ़ित्र की बधाई दी

अमेठी

सैयद जमाल अशरफ जिलानी ने,दी ईदुल फ़ित्र की बधाई दी

अमेठी खानकाह आलिया अहमदिया अशरफिया (जायस शरीफ) के वली-अहद और अल जमीअतुल अशरफ़ियह के संरक्षक और नईमुल औलिया फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक और बीएनए मीडिया सेल के मुख्य संरक्षक सैयद जमाल अशरफ जिलानी ने ईदुल फ़ित्र के अवसर पर देश-विदेश सभी को ईदुल फ़ित्र की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि देश समेत दुनिया भर के मुसलमानों ने रमजान के पूरे पवित्र महीने में रोजा रखा और प्रार्थना की।ईदुल फ़ित्र के इस शुभ अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोग एकता और भाईचारे के मूल्यों को महसूस कर रहे हैं। उन्होंने ईदुल फ़ित्र के अवसर पर देश के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने ईद की शुभकामनाएं देते हुए यह भी कहा कि ईद सभी लोगों को समानता,भाईचारा, मित्रता और मानवता के बंधन में बांधती है. इस त्यौहार ने सदैव समाज में शांति, मिठास समानता को बढ़ावा देने में भूमिका निभाई है

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More