अटकलों पर लगा विराम, विनोद ही तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी

अटकलों पर विराम, विनोद ही तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी

लंबे समय तक चली जद्दोजहद के बाद भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

घोषणा होते ही टिकट की लाइन में लगे दावेदार हुए मायूस

कौशांबी

लंबे समय तक चली जद्दोजहद के बाद बुधवार दोपहर भाजपा ने कौशांबी संसदीय सीट के लिए उम्मीदवार तय कर दिया। अटकलों पर विराम लगाते हुए पार्टी ने सिटिंग एमपी विनोद सोनकर को ही तीसरी बार भी मैदान में उतारा है। घोषणा होते ही टिकट की लाइन में लगे अन्य दावेदार मायूस हो गए। वहीं भाजपा कार्यालय में जश्न भी मनाया गया।

विनोद सोनकर मूलतः कौशांबी के चिल्ला शहबाजी गांव निवासी हैं। वर्ष 2014 में उन्होंने पहली बार कौशांबी संसदीय सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्हें 331724 वोट मिले। वहीं, प्रमुख प्रतिद्वंदी सपा से शैलेंद्र कुमार को 288824 वोटों से संतोष करना पड़ा। यह चुनाव विनोद 42900 वोट से जीत गए। इसके बाद वर्ष 2019 के चुनाव में दूसरी बार भी भाजपा ने विनोद सोनकर पर दांव लगाया। यह चुनाव उन्होंने अपने प्रमुख प्रतिद्वंदी सपा के इंद्रजीत सरोज को 38720 मतों से हराया। विनोद को 383007 तो इंद्रजीत को 344287 मत मिले थे। अबकी विनोद के टिकट को लेकर तमाम तरह की अटकलें थीं। अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री जैसा पद छीन लिए जाने के कारण कहा जा रहा था कि भाजपा उनका टिकट भी काट सकती है। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं हुआ। पार्टी ने फिर विनोद पर ही विश्वास जताया है।

Input : हिमांशु भट्ट

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More