जिला निर्वाचन अधिकारी ने मास्टर ट्रेनरों को ईवीएम से सम्बन्धित दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

मास्टर ट्रेनरों को ईवीएम का दिया गया प्रशिक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मास्टर ट्रेनरों को ईवीएम से सम्बन्धित दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 को निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के लिए उदयन सभागार में मास्टर ट्रेनरों को ईवीएम का प्रशिक्षण दिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री राजेश कुमार राय ने मास्टर ट्रेनरों को ईवीएम से सम्बन्धित आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि भली-भाति ईवीएम का प्रशिक्षण प्राप्त किया जाय,किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाय।

ट्रेनर उमेश विश्वकर्मा, मनोज सिंह तथा दिलीप कुमार वर्मा द्वारा मास्टर ट्रेनरों को ईवीएम की सीलिंग, स्पेशल टैग लगाना, वीवीपैट को संचालित करना तथा वीवीपैट, बैलेट यूनिट व कन्ट्रोल यूनिट को आपस में संयोजित करने,मॉकपोल एवं वास्तविक मतदान आदि का विधिवत प्रशिक्षण दिया गया।इस अवसर पर प्रभारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार गोंड, अपर जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह, अधिशासी अभियंता लो0नि0वि0/प्रभारी ईवीएम हरवंश सिंह सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें