पाल भवन मंझनपुर में भाजपा ने की शक्ति केंद्र कोर्रो की बैठक

कौशाम्बी

चुनाव जीतने के लिए बूथ मजबूत होना जरूरी
-पाल भवन मंझनपुर में भाजपा ने की शक्ति केंद्र कोर्रो की बैठक

नगर पालिका परिषद मंझनपुर के पाल भवन में मंगलवार को कोर्रो शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष के साथ बैठक का आयोजन किया गया। भाजपा मंडल अध्यक्ष कसिया विजय कुमार पाल ने अध्यक्षता करते हुए सभी पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव को लेकर निर्देश दिए। कहा कि चुनाव जीतने के लिए बूथ मजबूत होना जरूरी है। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी पदाधिकारियों को पार्टी की तरफ से दायित्व दिए जा रहें हैं। लगातार बैठकें की जा रहीं हैं। कस्बे में हुई बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष ने कहा सभी शक्ति केंद्र संयोजक शक्ति केंद्र के अंतर्गत आने वाले बूथ पर तेजी से कार्य कार्य करें। अपने पन्ना प्रमुखों को भी तैयारियां कराएं।
वहीं व्हाट्सएप ग्रुप प्रमुख, लाभार्थी प्रमुख आदि का चयन कर जल्द से जल्द लिस्ट बनाकर कार्यालय को उपलब्ध कराएं। जिस तरह भाजपा ने पिछले चुनावों में जीत हासिल की। उससे अच्छी जीत ज्यादा वोटों के साथ इस बार के चुनाव को जीतना है। इस दौरान मंडल प्रभारी सतीश श्रीवास्तव, शक्ति केंद्र संयोजक अशोक कुमार गौतम, बूथ अध्यक्ष राजकमल पाल, मिश्री लाल, अर्जुन जायसवाल, प्रमोद नामदेव, नत्थू लाल सहित सभी बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More