सेवानिवृत्त प्राचार्य को दी गई भावभीनी विदाई

सेवानिवृत्त प्राचार्य को दी गई भावभीनी विदाई

रिपोर्ट: शब्बर अली

तहसील चायल के कनैली स्थित श्री तिलक इंटर कालेज में मंगलवार को सेवानिवृत्त प्राचार्य को भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाचार्य अनिरुद्व कुमार त्रिपाठी को विदाई के दौरान उपहार देकर सम्मानित किया गया।

मंगलवार को श्री तिलक इंटर कालेज में एक समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य को भावभीनी विदाई दी गई। प्रभारी प्रधानाचार्य अमरेश दिवाकर ने कहा कि एक शिक्षक की मूल संपत्ति है शिक्षा, वह जीवन के अंतिम दिन तक अपनी वाणी से दूसरों को शिक्षा देते हैं। एक शिक्षक सेवा से भले ही निवृत्त हो जाते हैं पर वह कभी भी शिक्षा दान करने से निवृत्त नहीं होते। आज प्रधानाचार्य अनिरुद्व कुमार त्रिपाठी ने अपनी सेवा कार्यकाल को पूरा किया और सिर्फ अपने कार्यकाल को पूरा ही नहीं किया बल्कि बेदाग छवि, कुशल शिक्षक और पूरे संस्थान के अभिभावक के रूप में अपने दायित्व का निर्वहन किया। वहीं विद्यालय के शिक्षक, अतिथि और छात्रों ने प्रधानाध्यापक के कार्यकाल को यादगार बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनिरुद्व कुमार त्रिपाठी ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि उन्हें साथी शिक्षकों ने हमेशा प्रेरित किया। स्थानीय लोगों के सहयोग को वह हमेशा याद रखेंगे। शिक्षकों ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक कर्तव्यनिष्ठ एवं स्वच्छ छवि का शिक्षक बताया। प्रभारी प्रधानाचार्य ने कहा कि सेवानिवृत्ति एक सरकारी प्रक्रिया है, जो सभी सरकारी कर्मी के साथ लागू होती है। पर इनके साथ जितने दिन भी मैंने कार्य किया बहुत कुछ इनसे सीखने को मिला है। विद्यालय में इनकी कमी हमेशा खलेगी। इस मौके पर दिवाकर पाठक, विमल चौधरी, पुष्कर पाण्डेय, संदीप गोयल, संगीता भारतीय, अतेंद्र और दिनेश मिश्रा सहित सभी अध्यापक उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More