कार्यकर्ताओं में खुशी:कांग्रेस जिलाध्यक्ष बनने पर गौरव पांडेय काे दी बधाई
रिपोर्ट:शब्बर अली
कौशांबी जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर गौरव पांडेय की नियुक्ति से कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं में खुशी छा गई है। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दी। 
पूर्व जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने बधाई देते हुए कहा कि इनके नेतृत्व में अधिक-से-अधिक लोगों को जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। कौशांबी में अब कांग्रेस पार्टी नई ऊर्जा के साथ खड़ी होगी। उन्होंने इस निर्णय के लिए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी का स्वागत व आभार व्यक्त किया। कहा कि गौरव पांडेय को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में काफी खुशी की लहर है। इनके नेतृत्व में पार्टी का समुचित विस्तार और पार्टी को काफी मजबूती मिलेगी। वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव पांडेय ने कहा कि कौशांबी जिले में कांग्रेस पार्टी को और मजबूत करना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है उसका वे बखूबी निर्वहन करेंगे। भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए उन्होंने सारे पार्टीजनों से एकजुटता बनाए रखने की अपील की। गौरव पांडेय ने कहा कि पार्टी जनता की आवाज बनें ताकि आगामी चुनावों में जनता का साथ पार्टी को मिले। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष ने पार्टी आलाकमान, प्रदेश प्रभारी के प्रति आभार जताया






