कौशाम्बी
केपीएस स्कूल एंड कॉलेज भीटी महगांव में स्विमिंग पुल और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का हुआ भव्य उद्घाटन…….


केपीएस स्कूल एंड कॉलेज में स्विमिंग पूल और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन आज दिनांक 30 मार्च 2024 को आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जहां एक ओर छात्र-छात्राएं अभिभावक रोमांचित मुद्रा में दिखाई दे रहे थे वहीं पर स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षाएं भी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा प्रयास रथ थे इन कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने अपनी स्थायित्व, कला और सांस्कृतिक प्रवृत्ति का प्रदर्शन कर विद्यालय को समृद्ध किया।

कार्यक्रम में जहां एक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा बिखर रही थी वही स्पोर्ट्स कंपलेक्स एवं स्विमिंग पूल के उद्घाटन से स्कूल के अंदर एक नए फीचर्स डेवलप हो गया जो कि कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया और रिजल्ट प्राइज वितरण समारोह में छात्रों की मेहनत और समर्पण की सराहना की गई। सांस्कृतिक संध्या में नृत्य, संगीत और नाट्य के बेहतरीन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इन सभी कार्यक्रमों में शिक्षकों का बेहद महत्वपूर्ण योगदान रहा, जो छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते रहे और उनकी प्रतिभा का संवर्धन किया।

रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के अध्यक्ष पूर्व विधायक चायल संजय कुमार गुप्ता ने अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार का आयोजन छात्र एवं छात्राओं के अंदर छुपी प्रतिभा को बाहर निकलने का एक माध्यम होता है हर छात्र-छात्राओं के अंदर पढ़ाई के साथ-साथ अन्य विभागों में भी एक्सपर्ट होना चाहिए उन्होंने अपने संदेश में कहा कि बच्चों पढ़ाई ही एकमात्र साधन होता है जो सफलता की ओर लेकर जाता है बिना पढ़ाई के व्यक्ति शून्य होता है बिना शिक्षा के कभी भी समाज देश का विकास संभव नहीं है इसलिए सभी लोग पढ़ाई में मेहनत करें और अपने स्कूल का ,समाज का ,परिवार का नाम ऊंचा करें संस्थान की डायरेक्टर श्रीमती सीमा पवार जी ने अपने संदेश में कहा कि विद्यालय द्वारा इस प्रकार के आयोजन छात्र-छात्राओं को सांस्कृतिक और शैलीक परिप्रेक्ष्य में सक्षम बनाता है इसके अलावा छात्र-छात्राओं को मनोरंजन के साथ-साथ उनके विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है
कार्यक्रम में मुख्य तौर पर चीफ गेस्ट के रूप में रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के अध्यक्ष आदरणीय संजय कुमार गुप्ता की हृदयकार्णिका पुत्रियां रिद्धि और सिद्धि ,वाइस चेयरपर्सन सपना गुप्ता , प्रेमचंद गुप्ता ,सुभाष चंद्र गुप्ता ,फाउंडर केपीएस देव गुप्ता , डिप्टी डायरेक्टर मयंक मिश्रा, प्रिंसिपल प्रखर मिश्रा, भजनिस , सचिन त्रिपाठी,नीलम खरवार, हिमांशु ,राहुल सिंह , आदि उपस्थित रहे….







