कौशांबी में प्रतिबंधित मवेशी की हत्या का प्रयास, आक्रोश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी में प्रतिबंधित मवेशी की हत्या का प्रयास, आक्रोश

सालेपुर गांव स्थित बाग में पुलिस ने लहूलुहान हालत में बरामद किया मवेशी

देर रात घंटे भर से अधिक समय तक थाने में जमा रहे विहिप कार्यकर्ता

कौशांबी।

करारी थाना क्षेत्र के सालेपुर गांव में शुक्रवार रात प्रतिबंधित मवेशी की हत्या का प्रयास किया गया। विहिप कार्यकर्ताओं की सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने लहूलुहान हालत में बरामद किए गए मवेशी को पशु चिकित्सालय भेज दिया है। घटना को लेकर हिंदू संगठनों के लोगों में नाराजगी है। करवाई की मांग को लेकर वह देर रात घंटे भर से अधिक समय तक थाने में जमा रहे। हालांकि, इस दौरान किसी तरह का कोई हंगामा नहीं हुआ। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में मुखबिरों का जाल बिछा दिया है।
करारी थाना के उप निरीक्षक धर्मेंद्र वर्मा को शुक्रवार देर रात विहिप कार्यकर्ताओं ने सूचना दी कि सालेपुर गांव की बाग में प्रतिबंधित मवेशी का वध किया जा रहा है। खबर मिलते ही उन्होंने फोर्स के साथ घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखते ही सभी आरोपी फरार हो गए। अंधेरे के कारण उनकी पहचान भी नहीं हो सकी। पुलिस को मौके पर एक मवेशी मिला। गर्दन पर धारदार हथियार से प्रहार किए जाने के कारण वह तड़प रहा था। पुलिस ने आननफानन निजी वाहन बुलाकर घायल मवेशी को मंझनपुर पशु अस्पताल भेजवाया। इस बीच रात को ही दर्जनों विहिप कार्यकर्ता और पदाधिकारी थाना पहुंच गए। वह करवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। तब लगभग सवा घंटे बाद हिंदू संगठन के लोग घर गए। मामले में प्रभारी निरीक्षक सुनील सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश में मुखबिरों का जाल बिछा दिया गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, घटना को लेकर विश्व हिंदू महासंघ के नेताओं ने भी नाराजगी जाहिर की है। संगठन के नेता वेद प्रकाश पांडेय ने चेताया है कि सात दिन में दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा।

Report : हिमांशु भट्ट

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें