कौशाम्बी
मंझनपुर विधानसभा के बारा ब्लॉक में सपा की जनसभा हुई संपन्न
यूपी की कौशांबी जिले में लोकसभा चुनाव की जैसे-जैसे डेट पास आती जा रही है वैसे-वैसे सभी पार्टियों ने कार्यक्रम करना शुरू कर दिया है। आज समाजवादी पार्टी ने बारा ब्लॉक में जनसभा आयोजित की थी जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व एमएलए मँझनपुर इंद्रजीत सरोज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए हैं।

2024 लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है आज पहली जनसभा हुई जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज शामिल हुए थे और उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि जब से बीजेपी सरकार आई है लगातार महंगाई बढ़ती जा रही है किसानो की फसल दुगना नहीं हो पाई है। गैस सिलेंडर हजार पार हो चुका है पेट्रोल डीजल का रेट कम नहीं हो रहा है और लगातार भाजपा छोटे-छोटे दलों को तोड़ रही है या अपने पार्टी में विलय करने का काम कर रही है आने वाले लोकसभा चुनाव में इस बार PDA सबसे ज्यादा सीट जीतकर आएगी।

पिता पुत्र आज मंच पर दिखाई दिए
मंच पर आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज के बेटे पुष्पेंद्र सरोज भी नजर आए पुष्पेंद्र सरोज विधानसभा चुनाव 2022 में अपने पिता के लिए लगातार लोगों से मिलते रहे संपर्क करते रहे और समाजवादी पार्टी के पक्ष में वोट डलवाने के लिए लोगों से मिलते रहे इस बार फिर लोकसभा चुनाव में इंद्रजीत सरोज के साथ मंच पर फिर नजर आए और लोग कयास लग रहे हैं की 2024 का लोकसभा चुनाव पुष्पेंद्र सरोज लड़ सकते हैं।

पुष्पेंद्र सरोज ने विदेश में रहकर की है पढ़ाई
पुष्पेंद्र सरोज ने आज फिर मंच से कहा कि उन्होंने विदेश में रहकर पढ़ाई की है और अब आप लोगों के बीच रहकर सेवा करना चाहता हूं अगर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी मुझ पर विचार करते हैं तो मैं लोगों की सेवा करूंगा मेरे पिता भी लगातार 25 वर्षों से आप सबके बीच है और आपकी सेवा कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी ने अभी उम्मीदवार की घोषणा नहीं किया
लोकसभा चुनाव को लेकर शुग बुगाहट तेज हो गई है। अभी तक समाजवादी पार्टी ने कौशांबी लोकसभा पर अपना उम्मीदवार का नाम का ऐलान नहीं किया है लोग कयास लग रहे हैं कि इस बार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज या उनके बेटे पुष्पेंद्र सरोज पर समाजवादी पार्टी अपना गांव लगा सकती है।

आज की जनसभा में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव एमएलसी मानसिंह यादव ,राम करन निर्मल प्रदेश अध्यक्ष,विधानसभा अध्यक्ष मानसिंह पटेल सोनी चौधरी जिला पंचायत सदस्य, प्रदीप चौधरी इमरान कुरैसी,परवेज अख्तर अंसारी, आवेश अहमद उर्फ पप्पू,पूर्व मंत्री मतेश चंद्र सोनकर,शाहिद सहित तमाम समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे






