अंतिम बार कौशांबी के रास्ते जाएगा पूर्व विधायक मुख्तार का शव

अंतिम बार कौशांबी के रास्ते जाएगा माफिया मुख्तार

: एहतियात के तौर पर पुलिस ने कर ली है सभी तैयारी

: काफिले के बीच में ही रहेंगे मुख्तार के परिजन

कौशांबी

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में निरुद्ध माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों की मौजूदगी में शुक्रवार की सुबह उसके शव का चिकित्सकों की टीम ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी का शव ले जाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने रूट प्लान तैयार कर लिया है।


मुख्तार अंसारी का शव लगभग दो दर्जन से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ बांदा, फतेहपुर और कौशाम्बी होते हुए प्रयागराज पहुंचेगा।
कौशांबी में मुख्तार अंसारी के शव के साथ चल रही गाड़ियों का काफिला कोखराज हंडिया बाईपास से गुजरकर प्रयागराज बाईपास होते हुए भदोही की तरफ निकलेगा। फिर भदोही से वाराणसी होते हुए गाजीपुर जाने का रूट पुलिस अफसरों ने तैयार किया है।
कौशांबी में एहतियात के तौर पर जगह जगह फोर्स तैनात की गई है। गौरतलब है कि इस काफिले में एम्बुलेंस के साथ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्तार अंसारी के परिवार के लोगों की गाड़ियां काफिले के बीच में चलेंगी।

Input: हिमांशु भट्ट

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More