रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में सिर फुटव्वल
रिपोर्ट: शब्बर अली
एयरपोर्ट थाने के कादिलपुर गांव में रविवार को रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। जिसमें जमकर चले लाठी डंडे और ईंट पत्थर चले। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज कर जांच शुरू कर दी है।
कादिलपुर गांव निवासी धर्मपाल सिंह पुत्र नौनिहाल सिंह ने बताया कि उनके घर के समीप उनका छोटा भाई गजेंद्र सिंह ने अपनी वाहन खड़ी कर रखा । इसी बीच गांव का ही कैलाश चंद्र ने वाहन को हटाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहा सुनी होने लगी। नौबत मार पीट तक पहुंची तो दोनों पक्षों से करीब आधा दर्जन लोग लाठी डंडे और ईंट पत्थर लेकर आमने – सामने हो गए। जमकर हुई मारपीट में एक तरफ से धर्मपाल उनका भाई गजेंद्र दूसरे पक्ष से कैलाश चंद्र के बेटे काजू, रवि, अमित घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने विवाद को शांत कराया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज मामले की जांच शुरु कर दी है।





