विजय सुपर स्टार बनी मीडिया खेल महोत्सव की चैंपियन

कौशाम्बी

*विजय सुपर स्टार बनी मीडिया खेल महोत्सव की चैंपियन*

*फाइनल मुकाबले में पहलवान सुपर किंग्स को दी मात*
मीडिया खेल महोत्सव में विजय सुपर स्टार ने अपना विजय पताका फहरा दिया है। फाइनल मुकाबले में विजय सुपर स्टार ने पहलवान सुपर किंग्स को मात दी है। केपीएल टी10 मुकाबले के आखिरी और निर्णायक दिन खेल प्रेमियों का जमावड़ा स्पोर्ट्स स्टेडियम में रहा। मैदान में दर्शकों के हुजूम के साथ साथ अनेक विशिष्ट अतिथि इस मौके के साक्षी बने। विजेता टीम को डेढ़ लाख नगद तथा उपविजेता टीम को 51000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। विजेता टीम को इनामी राशि कौशाम्बी विकास परिषद की तरफ से प्रदान किया गया।

सोमवार के दिन मीडिया खेल महोत्सव का का निर्णायक दिन था। इस दिन फाइनल मुकाबले सहित कुल तीन मैच खेले गए। पहला सेमीफाइनल मुकाबला सुल्तान सुपर इलेवन और पहलवान के बीच खेला गया। इस मुकाबले में पहलवान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 161 रन बनाए। जवाब में सुल्तान की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही लेकिन फिर भी वो लड़ते हुए मैच हार गई। हालांकि सुल्तान सुपर इलेवन की तरफ से बिहार से आए खिलाड़ी प्रदीप यादव और रिंकू यादव आइकॉन प्लेयर की तरह खेल रहे थे।शशिवेंद्र ने सुल्तान सुपर इलेवन की तरफ से सर्वाधिक स्कोर बनाया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला विजय सुपर स्टार और उत्तम ब्लेजर्स के बीच खेला गया।

दोनो टीम देश व प्रदेश भर के सितारों से सजी हुई थी। इस मुकाबले में उत्तम ब्लेजर्स निर्धारित दस ओवर में मात्र 65 रन बना सकी। जौनपुर से आए धीरज सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी की और मैन ऑफ द मैच प्राप्त किया। फाइनल मुकाबले में विजय सुपर स्टार और पहलवान के बीच घमासान हुआ। फाइनल मुकाबला 8 ओवरों का खेला गया। पहले बल्लेबाजी पहलवान सुपर किंग्स ने किया और 58 रन बना सकी। आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी विजय सुपर स्टार की टीम एक समय लड़खड़ाती नजर आई लेकिन आइकॉन प्लेयर रंजीत यादव ने मोर्चा संभाला और अपनी टीम को जीत दिलाई।

फाइनल मुकाबले में जीते सारे प्लेयर को कौशाम्बी मीडिया की तरफ से नगद पुरस्कार और आकर्षक इनाम दिए गए। फाइनल मुकाबले के ही दिन कौशाम्बी के लिए खेलों में खास मौका रहा। जनपद की सुनीता सरोज का चयन नेशनल एशियन एथलेटिक चैंपियनशिप में हुआ है। उसमे शामिल होने सुनीता को दुबई जाना है। फाइनल मुकाबले के दिन खिलाड़ियों के हौसले को बढ़ाने सुनीता भी मैदान पर मौजूद रहीं। मैचों के दौरान पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, बलबीर सिंह, प्रेम चंद्र चौधरी, संजय जायसवाल, शिवेंद्र कुमार मौर्य रिंकू, पूर्व विधायक लाल बहादुर, हुबलाल दिवाकर, अनुज सिंह, अशोक कुमार, मुंसब अली उस्मानी आदि लोग मैदान पर मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More