प्रशासन एकादश ने सौहार्द्र मैच में पत्रकार एकादश को हराया

कौशाम्बी

*मीडिया कप में कल जुटेंगे देश भर के बड़े क्रिकेटर्स, फाइनल मुकाबला कल*
*प्रशासन एकादश ने सौहार्द्र मैच में पत्रकार एकादश को हराया*
रविवार को मीडिया खेल महोत्सव में क्रिकेटर्स के साथ एथलेटिक के खिलाड़ियों का जमावड़ा रहा। सौहार्द्र मुकाबले में प्रशासन एकादश ने पत्रकार एकादश को मात दे दी। टॉस जीतकर पत्रकार एकादश ने सात ओवर में 57 रन बनाए। पत्रकार एकादश की तरफ से अंशुमान ने 14 और आमिर ने 16 रन बनाए। प्रशासन एकादश की तरफ से अतुल यादव ने 2 विकेट हासिल किए।

प्रशासन एकादश ने एक ओवर रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया। बबलू यादव ने सर्वाधिक स्कोर बनाया। प्रशासन एकादश की कप्तानी सिराथू के क्षेत्राधिकारी अवधेश विश्वकर्मा कर रहे थे। उन्होंने युवाओं को केपीएल जैसे मंच देने पर खुशी जाहिर किया है। आयोजन के चौथे दिन केपीएल टी10 मुकाबलों के तीन प्रोफेशनल मैच खेले गए।

पहला मुकाबला रिजवी सुपर जायंट्स और उत्तम ब्लेजर्स के बीच खेला गया। एक तरफ रिज़वी सुपर जोएंट्स की तरफ से यूपी अंडर 19 में खेलने वाले तालिब खेल रहे थे लेकिन उत्तम ब्लेजर्स में कुछ नेशनल लेवल कैनवास बाल के खिलाड़ी खेल रहे थे। नतीजतन उत्तम ब्लेजर्स ने आसान मुकाबले में रिजवी की टीम को मात दे कर अगले राउंड में प्रवेश कर गई।

दूसरा मुकाबला खालिद स्ट्राइकर और शहजादपुर ग्लैडिएटर के बीच खेला गया। यह मुकाबला मुकाबला बहुत ही दिलचस्प रहा। लो स्कोरिंग इस मुकाबले में शहजादपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में 73 रन बनाए। जवाब में खालिद स्ट्राइकर्स की आधी टीम 30 रन पर वापस जा चुकी थी। लेकिन महेश यादव एक तरफ जमे रहे और अपनी टीम को जीत दिलाई।

शाहबाज और बलराम पाण्डेय,तालिब अब्बास, जीशान, जैसे खिलाड़ी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। जिले के खिलाड़ियों में सनी यादव जैसे खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। क्वार्टरफाइनल मुकाबले में उत्तम ब्लेजर्स ने पहले बल्लेबाजी की। सनी यादव ने शुरुआती ओवरों में उत्तम ब्लेजर्स को पीछे धकेल रखा था लेकिन बलराम पांडे और तालिब अब्बास ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और स्कोर को 115 रन बना दिए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी खालिद की टीम कुछ खास नहीं कर सके। सिर्फ भल्लू ने 52 रन बनाए। उत्तम ब्लेजर्स के गेंदबाज मो जीशान ने 3 विकेट हासिल किए। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा।

फाइनल वाले दिन कुल तीन मुकाबले खेले जायेंगे। फाइनल मुकाबले में देश भर के बड़े कैनवास क्रिकेटर्स शामिल होंगे। अब तक हुए मुकाबलों में आइकॉन प्लेयर्स की तुलना में कौशाम्बी के खिलाड़ी कमतर नजर नहीं आए हैं। आज होने वाले फाइनल मुकाबले ज़ैद खान, तालिब अब्बास, सत्यम पटेल, जीशान, जैसे लोकल खिलाड़ी दिखेंगे, वहीं देश भर से आइकॉन प्लेयर्स शामिल होंगे, जिसमे सरफराज बाहुबली,आईपीएल खिलाड़ी कामरान खान, नोमान खान, कृष्णा पांडे, बलराम पांडे, रवि बनारस, अंकित कल्कि, दीपू गेल, राजा मुरादाबादी, राहुल सोलंकी आदि नेशनल लेवल खिलाड़ी प्रमुख हैं।

रविवार के मुकाबलों के दौरान युवाओं के हौसले को बढ़ाने के लिए आनंद मोहन सिंह पटेल, रजनीश पासी, परवेज अख्तर, अरुण केशवानी, राजेंद्र उर्फ भोला यादव, लवकुश मौर्य, शहनवाज, शबीह हैदर, विनोद श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More