कौशांबी में प्रयागराज एक्सप्रेस से टकराया मवेशी, हादसा टला

कौशाम्बी

कौशांबी में प्रयागराज एक्सप्रेस से टकराया मवेशी, हादसा टला
भरवारी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से टकराया अन्ना मवेशी
-लगभग 15 मिनट तक स्टेशन पर रुकी रही ट्रेन, कोई दूसरी रेलगाड़ी प्रभावित नहीं

दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर रविवार की सुबह भरवारी रेलवे स्टेशन के समीप प्रयागराज एक्सप्रेस दुर्घटना का शिकार होने से बच गई। ट्रेन से अचानक एक अन्ना मवेशी टकरा गया था। हादसे के बाद ट्रेन लगभग 15 मिनट तक रुकी रही। किसी अन्य रेलगाड़ी के प्रभावित होने की खबर नहीं है।
नई दिल्ली से प्रयागराज जा रही एक्सप्रेस रविवार की सुबह जैसे ही भरवारी रेलवे स्टेशन (क्रासिंग) के पास पहुंची, तभी उसके सामने एक अन्ना मवेशी आ गया। इसे देखते ही चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक ट्रेन मवेशी से टकरा गई। टक्कर लगते ही मवेशी के चीथड़े उड़ गए। इसके बाद थोड़ी दूर जाकर चालक ने ट्रेन रोक दी। लोको पायलट व गार्ड ने फौरन उतरकर ट्रेन का निरीक्षण किया। सबकुछ सही मिलने पर 15 मिनट बाद ट्रेन प्रयागराज के लिए रवाना कर दी गई। इससे पहले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मामले में स्टेशन अधीक्षक डीएन सिंह का कहना है कि कोई दूसरी ट्रेन इस हादसे की बदौलत प्रभावित नहीं हुई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More