दिल्ली से लौटकर कौशांबी पहुंचते ही युवक ने खुद को मार ली गोली, कमरे में मिली खून से लथपथ लाश

दिल्ली से लौटकर कौशांबी पहुंचते ही युवक ने खुद को मार ली गोली, कमरे में मिली खून से लथपथ लाश
पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के गड़रियन का पूरा गांव में शनिवार रात हुई घटना
परिवार वालों में कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कौशाम्बी

पश्चिमशरीरा इलाके के गड़रियन का पूरा गांव में शनिवार की रात दिल्ली से घर लौटे युवक ने खुद को गोली मार ली। फायर की आवाज सुन पहुंचे परिजनों को उसकी लाश उसी के कमरे में खून से लथपथ मिली। घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
गड़रियन का पुरवा (डेढ़ावल) गांव निवासी 22 वर्षीय अमित यादव पुत्र कंचन सिंह यादव पिता और भाई के साथ दिल्ली में रहता था। बताया जाता है कि शनिवार की शाम ही वह वहां से लौटकर घर आया था। रात को खाने के बाद अपने कमरे में सो गया। मध्य रात्रि के करीब उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। परिवार के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो दरवाजा भीतर से बंद था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस खपरैल (ऊपर की छत) तोड़वाकर कमरे में दाखिल हुई तो वहां युवक की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। उसके सीने में गोली लगी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के आत्मघाती कदम उठाने को लेकर ग्रामीणों के बीच कई तरह की चर्चाएं हैं। परिवार वाले फिलहाल साफ तौर पर कुछ भी बोलने की हालत में नहीं हैं। पश्चिमशरीरा थाना प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि युवक ने तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी की है। ऐसा कदम उसने क्यों उठाया ? इस बावत कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More