कौशाम्बी
समाजवादी पार्टी के तत्वधान में रविवार को अलवारा के भगत का पुरा गांव में विशाल जनसभा का आयोजन किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सदर विधायक व सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज ने पूर्व में अखिलेश यादव सरकार की उपलब्धि जनता के बीच मे रखते हुए कहा की समाजवादी पार्टी भाजपा को इस बार सत्ता से बाहर कर देगी जनता अब इन पर विश्वास नहीं करती है जनता विकास चाहती है| प्रदेश की जनता इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में विकास पर जाएगी सपा ने विकास किया है , पूर्वमंत्री ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा की वर्तमान सरकार में अधिकारी कर्मचारी बेलगाम है , प्रदेश में जंगलराज कायम है , नौजवान बेरोजगार है , अगर केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनती है तो जो गरीबों की झोपड़ी में बिजली का कनेक्शन का मीटर लगाकर लूटने का काम किया जा रहा है सरकार बनने के बाद सभी का बिल माफ किया जाएगा बीजेपी ने चुनाव के दौरान कहा था की सभी के खाते में 15 -15 लाख रुपया भेजा जाएगा लेकिन 10 साल बीत जाने के बाद किसी के खाते में अभी तक रुपया नहीं आया ।किसान परेशान है , महगाई चरम पर है । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि मुझे लोकसभा के चुनाव में 28000 वोटो से हराया गया था और इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में मुझे 1लाख 22 से अधिक वोट मिले हैं आने वाले लोकसभा चुनाव में 1 लाख 25 हजार वोट से अधिक मिलना चाहिए आप लोग मेरी ताकत बनी है आप मेरे भगवान हैं आप ही सबसे बड़ी मेरी ताकत है
विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद एम एल सी मान सिंह यादव ने कहा की सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रदेश की जनता की समस्या को समझते है भाजपा सरकार जनता को गुमराह कर वोट हथियाना चाहती है । पूर्व मंत्री मतेश सोनकर ने कहा की भाजपा सरकार तानाशाही रवैया से काम कर रही है लेकिन इस बार जनता इनके बहकावे में आने वाली नही है । जिला पंचायत सदस्य सोनी चौधरी ने कहा की वर्तमान सरकार में महिलाए सुरक्षित नहीं है , इस दौरान मंच पर मौजूद नेताओ ने भी अपने विचार रखे । कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा विधानसभा अध्यक्ष मान सिंह पटेल ने किया । कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष दया शंकर यादव , सोनी चौधरी , प्रदीप चौधरी , मो खालिद , परवेज अख्तर अंसारी , पूर्व मंत्री मतेश चंद्र सोनकर , आफताब समदा,आमर नाथ
मौर्य , सुभाष सिंह पटेल , जगदीश गुप्ता , हाजी आवेश, शादाब अहमद , जितेंद्र सरोज , पवन सरोज , कुशल पटेल , मसूद अहमद , मो सैफ , महताब आलम , दशरथ सरोज , कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण विद्यार्थी , तमजीद अहमद , राजेश राकेश , राजेंद्र त्रिपाठी , उमेश पांडेय , राजेश साहनी , मो फैसल , शाहिद सिद्दीकी , सरवरे आलम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे । इंडिया गठबंधन के तमाम कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में पहुंचे थे






