भरवारी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 12 पहुंच गया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

भरवारी पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 12 पहुंच गया है। शुक्रवार की सुबह दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में फैक्ट्री मालिक के दूसरे बेटे कौशर अहमद ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में सात लोगों की मौत रविवार को हुई थी। जबकि अन्य पांच लोगों की मौत अलग-अलग दिनों में हुई है। तीन घायलों का इलाज प्रयागराज अस्पताल में अभी जारी है।

भरवारी के न्यू रंगोली फायर वर्क्स कंपनी में हुए धमाके में पिछले 24 घंटे में चार लोगों की जान अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। मरने वालों में फैक्ट्री मालिक शराफत अली का दूसरा बेटे कौशर अली का नाम जुड़ गया है। कौशर का इलाज परिजन दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में करा रहे थे। परिवार के मुताबिक कौशर के शरीर में 70 फीसदी बर्न इंजरी थी। डाक्टरों ने कौसर की मौत की वजह सेफ्टीसिमिया होना बताया है। हादसे में दूसरे बेटे की मौत के बाद परिवार बेहद सदमे में है।

कौसर की मौत से पहले प्रयागराज के अस्पताल में इलाज के दौरान 4 घायलों ने दम तोड़ है। मरने वालो में राजेंद्र पटेल, राकेश कुशवाहा, मुकेश गौतम शामिल है। जबकि मुन्ना लाल की मौत मंगलवार को हुई थी।

प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में अब भी 3 घायल का इलाज किया जा रहा है। सरकार ने घायलों के इलाज मुफ्त किए जाने के साथ 50 हजार मुआवजे की घोषणा कर रखी है। जबकि मरने वालो लोगो को 2-

2 लाख रुपए की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें