बोर्ड परीक्षा से पहले फंदे से लटका मिला किशोर बेटे को खोजते नलकूप पहुची माँ ने देखा बेटे का शव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मंझनपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव मे किशोर का शव नलकूप मे फंदे से लटका मिला है। किशोर ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा शुरू होने से महज 12 घंटे पहले मौत को गले लगा लिया। परिवार के मुताबिक किशोर 4 साल पहले हुए एक सड़क हादसे मे सिर मे चोट लगने के चलते पढ़ाई मे काफी कमजोर हो गया था। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचायतनामा एवं अन्य कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

मंझनपुर के कोर्रो गाँव मे राम नरेश अपनी पत्नी व 3 बेटे एक बेटी के साथ रहते है। राम नरेश घर की आर्थिक जरूरत को पूरा करने के लिए जिले से बाहर ईंट भट्ठे मे रहकर मजदूरी करते है। बड़ा बेटा गुरु प्रसाद शादी के बाद अपने परिवार का खर्च पूरा करने के लिए मंझनपुर के एक खराद की दुकान मे काम करता है। छोटा हरिप्रसाद ओसा कस्बे मे मोटर मैकेनिक है। सबसे छोटा भाई रामप्रसाद (16) पढ़ाई कर सके इसके लिए भाइयो ने पढ़ाई नहीं की। भाई गुरु प्रसाद ने बताया, छोटे भाई राम प्रसाद 4 साल पहले सड़क हादसे मे गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके सिर मे चोट आई थी। इसके बाद से वह पढ़ाई मे बेहद कमजोर हो गया था। पिछली बार बोर्ड की परीक्षा मे फेल हो गया था। इस बाद वह फिर से इम्तेहान की तैयारी मे था। लेकिन ना जाने किस बात की परेशानी भाई को हो गई कि उसने मौत को गले लगा लिया। जबकि घर वाले पढ़ाई का दबाव भी नहीं बनाते थे।

मृतक की माता फूलमती ने बताया, बेटा रामप्रसाद दोपहर करीब 12 बजे खाना खाकर खेत मे दवा डालने की बात कहकर नलकूप की तरफ गया। नलकूप घर से महज 500 मीटर की दूरी पर उनके खेत मे स्थित है। शाम तक बेटा घर नहीं आया तो उसे देखने नलकूप पहुची। नलकूप का दरवाजा खोला तो बेटा रस्सी के सहारे लटका हुआ था। शोर बचा कर लोगो को एकत्रित किया। बेटे ने न जाने किस गुनाह की सज़ा उन्हे दे दी है। वह अपने राम प्रसाद को अब अभी देख नहीं पाएगी।

मंझनपुर पुलिस ने लाश मिलने की सूचना पर उसे कब्जे मे लिया है। पूंछ-तांछ की कार्यवाही पूरी कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी संतोष शर्मा ने बताया, किशोर के शव को पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद कब्जे मे लिया गया है। परिवार के लोग शव का पोस्ट मार्टम कराये जाने से इंकार कर रहे है। उन्हे समझाया जा रहा है। पीएम कार्यवाही पूरी होने व रिपोर्ट के आधार पर परिवार से तहरीर लेकर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें