केपीएल टूर्नामेंट से पहले खिलाड़ियों की लगी बोली खिलाड़ियों को लेकर रही खींचातान

कौशाम्बी प्रीमियर लीग (केपीएल) के लिए बुधवार को पुलिस लाइन टेवां में क्रिकेट खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इस दौरान 16 स्पॉन्सर ने खिलाड़ियों की खरीदारी के लिए बढ़ चढ़कर बोली लगाई। सांसद विनोद सोनकर, भाजपा की पूर्व जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी और मंझनपुर नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार फौजी ने ट्रॉफी का अनावरण किया। केपीएल सात मार्च से स्टेडियम में आयोजित होगी।

केपीएल के लिए मंगलवार को करीब 1100 बजे से खिलाड़ियों की नीलामी शुरू हुई। प्रतियोगिता के लिए फतेहपुर, प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा के अलावा अन्य जनपदों के खिलाड़ियों ने भी आवेदन किया था। बोली तीन चरणों में हुई। सीक्रेट की बोली में कौशाम्बी के खिलाड़ियों को शामिल किया गया। इसके बाद बी ग्रेड की बोली में कौशाम्बी के सीनियर खिलाड़ियों (जो लगातार टूर्नामेंट व अन्य मैचों में शामिल होते रहे) को शामिल किया गया। तीसरे चरण की बोली में स्पॉन्सर को गैर जनपदों के खिलाड़ियों को खरीदने का मौका दिया गया। स्पॉन्सर अपने साथ चार अन्य लोगों की टीम लेकर आए थे। पूरा फील्ड वर्क करने के बाद एक एक खिलाड़ी की जानकारी हासिल कर स्पॉन्सर नीलामी में शामिल हुए। इसके बाद खिलाड़ियों की बोली लगनी शुरू हुई। नीलामी में जैसे-जैसे नामचीन खिलाड़ी सामने आए उनको खरीदने के लिए स्पॉन्सर पूरी तरह से उत्सुक रहे। एक-एक खिलाड़ी खरीदने के लिए 10 टीमें मैदान में आ गईं। बेस्ट प्राइस से हाईएस्ट प्राइस पर जाकर बोली हुई। कौन खिलाड़ी किस टीम के लिए खेलेगा इसके लिए लॉटरी निकाली गई। इस मौके पर सभी जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि यह केपीएल की नई परंपरा कौशाम्बी के खिलाड़ियों को बहुत बड़ा मंच देने जा रही है। इससे कौशाम्बी के खिलाड़ियों की एक नई पहचान बनेगी। उनके लिए यह एक नया प्लेटफॉर्म तैयार हो रहा है। सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि फाइनल मैच जीतने वाले को 100000 नगद पुरस्कार देने की केपीएल टीम ने घोषणा कर रखी है। वह फाइनल टीम को मैच जीतने पर 151000 का नगद पुरस्कार देंगे। इस मौके पर बसपा के जोनल कॉऑर्डिनेटर राजू गौतम, बसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र गौतम, भाजपा नेता विजय तिवारी, सपा नेता सबीह हैदर रिजवी, भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष नूरुल इस्लाम, सभासद अंशुल केसरवानी, आयोजक डॉ. अरुण केसरवानी, राकेश सोनकर, अली अहमद, शादाब, इंतजार रिजवी,अली मुक्तेदा,सतेन्द्र खरे,हिमांशु,अनिरुद्ध पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More