खेल महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगी केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

*कौशांबी

जिला स्टेडियम में बुधवार को सांसद महिला खेल महोत्सव का आयोजन है। इस आयोजन में केंद्रीय मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी शामिल होंगी। महिला खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगी। प्रोटोकाल जारी होते ही जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
सांसद विनोद सोनकर कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र की पांच विधानसभा खेल में सांसद खेल स्पर्धा का आयोजन करा रहे हैं। हजारों की संख्या में खिलाड़ी प्रतिभाग कर चुके हैं। मंगलवार को सांसद खेल स्पर्धा का जिला स्टेडियम में समापन है। बुधवार को सांसद की ओर से महिला खेल महोत्सव का आयोजन जिला स्टेडियम में किया गया है। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास स्मृति जुबिन ईरानी होंगी। केंद्रीय मंत्री के आगमन का प्रोटोकाल सोमवार की दोपहर को जारी हो गया। प्रोटोकाल आते ही जिला प्रशासन तैयारी में जुट गया है। जिला स्टेडियम को भव्य रूप दिया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री कार से बुधवार दोपहर ढाई बजे जिला स्टेडियम पहुंचेगीं। लगभग एक घंटे वह स्टेडियम में रहेगीं। इस दौरान वह महिला खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More