कौशाम्बी
धर्मा देवी इण्टर कॉलेज केन कनवार कौशाम्बी मे कक्षा-12 के छात्र/छात्राओं के विदाई समारोह का आयोजन किया गया

जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे चेयरमैन सिराथू भोला यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप मे जिला पंचायत प्रतिनिधि रणविजय निषाद रहें | माँ शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की गयी | तत्पश्चात मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित स्लोगन,पोस्टर पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता मे स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही राइफल शूटिंग मे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेधा का परचम लहराने वाली विद्यालय की 04 छात्राओं को चन्द्र कान्त पाण्डेय (सेवा निवृत्त शिक्षक) के कर कमलों द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया | विद्यालय के शिक्षकों द्वारा छात्र/छात्राओं को परीक्षा मे सफल होने की शुभकामनाएँ भी दी गयी | अंत मे विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.रामकिरण त्रिपाठी ने आये हुये अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया | इस कार्यक्रम के अवसर पर चन्द्र कान्त पाण्डेय, गया प्रसाद मिश्रा, विनोद तिवारी, राम प्रकाश त्रिपाठी, रामसुभग त्रिपाठी, दिनेश त्रिवेदी आदि गणमान्य उपस्थित रहें | कार्यक्रम का संचालन रामशंकर सिंह ने किया।






