BJP करेगी ग्राम विकास परिक्रमा यात्रा का 12 फरवरी से शुभारंभ,5 मार्च तक चलेगी यात्रा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

BJP करेगी ग्राम विकास परिक्रमा यात्रा का 12 फरवरी से शुभारंभ,5 मार्च तक चलेगी यात्रा

जिले में 12 फरवरी से BJP ग्राम विकास परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ करेंगी,यह यात्रा 12 फरवरी से 5 मार्च तक चलेगी।

BJP जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने प्रेस वार्ता कर जानकारी देते हुए बताया कि 12 फरवरी को ग्राम विकास परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ आनलाइन किया जाएगा,जिसका लाइव प्रसारण LED के मध्यम से जिले में किया जाएगा उसके बाद यह यात्रा शीर्ष नेतृत्व के आदेश के क्रम में चलती रहेगी।

BJP जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस ग्राम विकास परीक्षा यात्रा के माध्यम से पीएम मोदी द्वारा 2014 से 2023 तक कराए गए विकास कार्यों की जनता को जानकारी दी जाएगी,यह यात्रा जिले के प्रत्येक गांव में पहुंचकर लोगो को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना की जानकारी देगी।

उन्होंने बताया कि 1999 से 2001 में ही किसान क्रेडिट कार्ड का शुभारंभ बीजेपी ने किया था,सरकार के मंत्री पदाधिकारी भी यात्रा में शामिल होंगे। कड़ा ब्लॉक के कोरियो ग्राम पंचायत से यात्रा का शुभारभ किया जाएगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें