साइबर शातिर ने उपनिरीक्षक का बैंक एकाउंट किया खाली

कौशाम्बी

साइबर शातिर ने उपनिरीक्षक का बैंक एकाउंट किया खाली

साइबर शातिर अब खाकी को भी निशाना बनाने लगे हैं। संदीपनघाट कोतवाली के हर्रायपुर चौकी के प्रभारी को कस्टमर ऐप का लिंक भेजकर बैंक खाते से एक लाख 37 हजार रुपये पार कर दिया। मोबाइल पर खाते से रकम स्थानांतरण का मैसेज देख पीड़ित उपनिरीक्षक के होश उड़ गए। चौकी प्रभारी की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर साइबर शातिर की तलाश शुरू कर दी है।
जफराबाद जौनपुर निवासी प्रमेश कुमार यादव पुलिस उपनिरीक्षक है। इन दिनों उनकी तैनाती संदीपनघाट कोतवाली के हर्रायपुर चौकी में है। दो दिन पहले साइबर शातिर ने चौकी प्रभारी को कस्टमर ऐप लोड करने के लिए लिंक भेज एक्सेप्ट करने को कहा। इसके बाद शातिरों ने चौकी प्रभारी के बैंक खाते से एक लाख 37 हजार रुपये पार कर दिया। मोबाइल पर खाते से पैसा निकलने का मैसेज देख उपनिरीक्षक के होश उड़ गए। पति के साथ हुए साइबर अपराध के बाद पत्नी संगीता देवी ने मामले की शिकायत संदीपनघाट कोतवाली में किया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर साइबर शातिरों की तलाश शुरू कर दी है। एसओ भुवनेश चौबे ने बताया कि चौकी प्रभारी हर्रायपुर के साथ साइबर अपराध हुआ है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच साइबर टीम को सौंपी गई है। प्रयास किया जा रहा है कि जल्द ही एसआई के खाते से निकाली गई रकम वापस करा दी जाए।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More