सिपाही के आरोपी बदमाश पुलिस कि पकड़ से दूर वारदात को 48 घंटे से अधिक का समय बीत चुका

कौशांबी

सराय अकिल थाना पुलिस मे ड्यूटी के दौरान बदमाश को पकड़ने की कोशिस मे सड़क पर कुचल कर मारे गए सिपाही के आरोपी बदमाश पुलिस कि पकड़ से दूर है। वारदात को 48 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है। पुलिस अफसरो ने कार सवार बदमाशो को पकड़ने के लिए थाना सराय अकिल, पिपरी, एसओजी, सर्विलाश सहित सर्किल अफसर की टीम बना कर जल्द गिरफ्तारी का दावा किया गया था। थाना प्रभारी विनीत सिंह के मुताबिक, सिपाही हिट रन मामले मे कुछ संदिग्ध पकड़े गए है। पूंछ-तांछ मे अहम सुराग के आधार पर असल बदमाश जल्द पकड़ लिए जायेगे।

बलिया जनपद के मूल निवासी अवनीश दुबे प्रदेश पुलिस की सेवा मे बतौर सिपाही साल 2018 मे भर्ती हुआ था। मौजूदा समय मे उसकी तैनाती कौशांबी के सराय अकिल थाना मे थी 29 जनवरी की रात उसकी ड्यूटी पटेल चौराहे से तिल्हापुर गाव के बीच क्षेत्र रक्षण की थी। भोर करीब 3 बजे उसे पीआरवी वैन मे तैनात पुलिसकर्मियों ने 3 बकरा चोरी होने की सूचना देकर बदमाशों की घेराबंदी करने का आग्रह किया। साथी पुलिस कर्मी द्वारा थाना पुलिस को दी गई तहरीर मे बताया गया कि बदमाश बोलेरों कार से बैठ कर भाग रहे है। जिसका पीछा करते हुये सिपाही अवनीश दुबे ने उन्हे सराय अकिल के पटेल चौराहे पर अकेले घेर लिया। बाइक से पीछा कर उसे फकीरबाद चौराहे की ओर जाने को मजबूर किया। ताकि थाना पुलिस की टीम उन्हे पकड़ सके। लेकिन बदमाश भारी पुलिस बल फकीराबाद चौराहे पर देख गाड़ी मोड पर वापस पटेल चौराहे पर आ गए।

बदमाशो को अपनी ओर आता देख सिपाही अवनीश दुबे ने सड़क पर रखे बैरियर से गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। बदमाश सिपाही की कार्यवाही को देख चौकन्ना हो गए उन्होने कार से सिपाही को टक्कर तीज गति से मारी और कुचलते हुये फरार हो गए। इस घटना मे सिपाही अवनीश गंभीर घायल हुए। जिनको साथी पुलिस कर्मियों ने इलाज के प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल मे भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान घायल सिपाही ने वीरगति पाई।

पुलिस जवान के निधन की सूचना पर पुलिस महकमे मे शोर की लहर के साथ बदमाशो की हरकत पर गुस्सा दिखा। सिपाही अवनीश के पार्थिव शरीर का पीएम कार्यवाही के बाद उसे परिजनो को सौपा गया। इसके पहले कौशांबी पुलिस लाइन मे एसपी एएसपी सीओ सहित अन्य पुलिस कर्मियों ने अंतिम विदाई दी।

एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने वारदात के बदमाशो को पकड़ने के लिए जनपद पुलिस के सर्विलाश एसओजी, थाना पिपरी सराय अकिल एवं सर्किल अफसर चायल की अलग अलग पुलिस टीम गठित कर जल्द खुलासे का दावा किया। वारदात को 48 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन पुलिस की टीमे अब तक अधेरे मे तीर चला रही है। बताया जा रहा है कि वारदात स्थल के एक दर्जन सीसीटीवी फूटेज मे आरोपी गाड़ी तेज गति से भागती हुई भी दिखाई पड़ी है। बावजूद इसके पुलिस की टीमे सिपाही की मौत के जिम्मेदार बदमाशो तक नहीं पहुच सकी है।

थाना प्रभारी विनीत सिंह ने बताया, वारदात के बाद से लगातार बदमासो की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे है सभावित ठिकानो पर छापेमारी की गई है। सीसीटीवी के आधार पर कुछ संदिघ्द उठाए गए है। पूंछ-तांछ पूरी कर जल्द असल बदमाशो को गिरफ्तार किया जाएगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More