कौशांबी
तहसील प्रशासन ने 2 घंटे की कार्यवाही मे ढाई बीघे जमीन कराई कब्जा मुक्त,करारी-मंझनपुर मुख्य मार्ग कब्जा मुक्त भूमि के कीमत 4 करोड़ से अधिक
मंझनपुर तहसील प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए ढाई बीघे अवैध कब्जे मे भूमि को बुलडोजर कार्यवाही मे कब्जा मुक्त करा लिया है। करारी मंझनपुर रोड स्थित अवैध कब्जा की गई भूमि की कीमत जमीन कारोबारियों ने 4 करोड़ रुपये के अधिक आँकी है। तहसील प्रशासन के मुताबिक कब्जा ग्रसित भूमि बाबू लाल व एक अन्य ने नियम विरुद्ध तरीके से कब्जे मे लेकर भवन निर्माण करा रहे थे। नोटिस के बाद भी निर्माण न रुकने पर बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करनी पड़ी है।
मंझनपुर नगर पालिका क्षेत्र के करारी रोड स्थित एक भूखंड पर नायब तहसीलदार प्रताप बहादुर राजस्व टीम के साथ पहुचे। काफी देर राजस्व कर्मियों की नाप कार्यवाही के बाद तहसील के अफसरों ने थाना पुलिस के साथ बुलडोजर को मौके पर बुलाया। करीब ढाई बीघे जमीन को राजस्व कर्मियों ने सरकारी आस्थान की जमीन बता कर हो रहे निर्माण को अवैध करार दिया था। मौके पर पहुचे बुलडोजर के जरिये करीब डेढ़ घंटे की कार्यवाही के दौरान अवैध निर्माण व पिलर को गिरा कर मिट्टी मे मिला दिया गया।
एनटी प्रताप बहादुर ने बताया, उन्हें उच्चाधिकारियों द्वारा निर्देश मिला था कि मौजूदा भूखंड की नाप की जाय। यदि वह सरकारी जमीन मिले तो तत्काल उसे खाली करा कर कब्जे मे लिया जाय। जमीन पर 2 कब्जे दार के नाम सामने आए है। जिनमे एक नाम बाबू लाल निवासी नगरेहा है जबकि दूसरे के नाम अज्ञात बताया गया है। कार्यवाही के दौरान ढाई बीघे का भूखंड अवैध निर्माण गिरा कर कब्जा मुक्त करा लिया गया है।






