पूर्व प्रेमी ने की थी आशा बहू की हत्या, जेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रयागराज

ससुरखदेरी नदी के पास आशा बहू की पूर्व प्रेमी ने ही हत्या की थी। एयरपोर्ट थाने की पुलिस ने शनिवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पूर्व प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने मृतका का गायब मोबाइल, पर्स, रुपये, चप्पल आदि सामान बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि बीते शनिवार को ससुरखदेरी के किनारे झाड़ियों को आशा बहू गीता का शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। गीता का मोबाइल गायब था। उसके पति ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया। एसीपी धूमनगंज वरुण सिंह ने बताया कि कॉल डिटेल और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने काठगांव थाना एयरपोर्ट निवासी त्रिभुवन सिंह उर्फ मझिला को गिरफ्तार किया। उसने हत्या की बात स्वीकार की और मृतका का कुआं में छिपाया मोबाइल व पर्स आदि बरामद कराया। पुलिस को बताया कि कई सालों से उसका प्रेम संबंध था। करीब छह महीना पहले किसी दूसरे से बात करने पर दोनों में विवाद हो गया। उसी वक्त उसने गीता को हत्या की धमकी दी थी। लेकिन बात नहीं बनी तो मिलने के बहाने त्रिभुवन ने गीता को बुलाया था। पुलिस की मानें तो वहीं पर झाड़ियों में हत्या करके शव ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी त्रिभुवन महिला का रिश्तेदार है। वह ममेरा देवर है। पुलिस को शुरू से ही करीबी रिश्तेदार पर हत्या की आशंका थी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें