जिला कारागार फतेहगढ़ में मतदाता दिवस पर दिलाई गई शपथ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फतेहगढ़

मतदाता दिवस की शपथ – जिला कारागार फतेहगढ़ में मतदाता दिवस की शपथ जेल अधीक्षक बीएस मुकुंद

ने सभी अधिकारियों कर्मचारियों को मतदाता दिवस की शपथ दिलाई । अपने संबोधन में मुकुंद ने कहा कि भारत के प्रत्येक नागरिक को 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर संवैधानिक अधिकार के अंतर्गत मतदान का अधिकार प्राप्त हो जाता है ।मतदान का अधिकार एक ऐसा अधिकार है जो हर जाति ,धर्म ,समुदाय, अमीर ,गरीब , दिव्यांग, शिक्षित , अशिक्षित और पुरुष , महिला और किन्नर सभी का मतदान का एक समान अधिकार होता है । इसमें किसी प्रकार का कोई भेद नहीं होता है तो प्रत्येक का भी ये संवैधानिक कर्तव्य है कि वो भी बिना किसी जाति धर्म समुदाय का भेद किए बिना भारत देश की उन्नति , विकास के लिए मतदान आवाज करे मतदान से ही भारत देश के विकास की दिशा तय करने में सरकार को मदद मिलती है । इसी क्रम आज जेल पर मुलाकात हेतु जाने वाले प्रत्येक मुलाकाती के हाथ पर ” मतदान अवश्य करे ” की मोहर लगाई गई । जेल अधीक्षक मुकुंद की ऐसी अनोखी पहल की चर्चा पूरे जनपद में जो रही है ।मतदान के प्रति ऐसी जागरूकता की पहल जनपद में कारागार स्टार से पहली बार हुई है । बताते कि जेल अधीक्षक भीमसेन मुकुंद अपने इस प्रकार नवाचार के लिए हमेशा ही चर्चाओं में रहते है । विगत वर्ष फर्रुखाबाद जनपद की जिला कारागार फतेहगढ़ के भोजन को FSSAI द्वारा फाइव स्टार रेटिंग प्राप्त हुई जिससे रातों रात जेल चर्चा में आ गई । विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्न पूछा जाने लगा की उत्तर प्रदेश राज्य की किस जेल का भोजन फाइव स्टार रेटिंग का है । जिला जेल फतेहगढ़ फाइव स्टार रेटिंग भोजन वाली उत्तर प्रदेश की प्रथम कारागार बनी है । इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज किया है । अभी हाल ही में जब पूरे भारत देश में श्री अयोध्या धाम में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर श्री रामलला की लहर चली तब जेल मैं मुलाकातियों के हाथो पर ” जय श्री राम ” की मोहर लगाई गई जिसमे सम्पूर्ण जेल के अंदर और बाहर माहौल को राममय कर दिया । ऐसी अनोखी पहल “मतदान अवश्य करे” कि मोहर लगाकर की गई है ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें