भगवान श्रीराम जी का भव्य मंदिर निर्माण एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हिंदुत्व की नव प्राण प्रतिष्ठा…अजय सोनी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सकिपा कार्यक्रताओं ने किया सुंदर काण्ड का पाठ, सीताराम संकीर्तन, रामनाम का जाप कर मनाई दिवाली

कौशाम्बी

भगवान श्रीराम जी का भव्य मंदिर निर्माण एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा हिंदुत्व की नव प्राण प्रतिष्ठा…अजय सोनी

सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के शुभ अवसर पर सकिपा कार्यकर्ताओं ने जिले के विभिन्न हिस्सों में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए। कही सुंदर काण्ड का पाठ, सीताराम संकीर्तन तो कही भक्ति भावना के साथ भगवान का जाप किया। साथ ही कही रामायण में हिस्सा लिया तो कहीं भंडारा कराया और कही भंडारे में सहभागी बने और भगवान श्रीराम के जयकारे लगाते सकिपा कार्यकर्ताओं ने प्राण प्रतिष्ठा उत्सव मनाया। इसी के साथ कई जगहों पर हुए धार्मिक आयोजनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सहभागिता की। शाम को सकिपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों में दीपक जलाकर दिवाली मनाई।

पार्टी नेता अजय सोनी ने ग्राम उदहिन बुजुर्ग स्थित शिवाला हनुमान मंदिर में कार्यकर्ताओं के साथ सुंदर काण्ड का पाठ किया। इसी तरह ग्राम गंभीरा पूर्व में अजय सोनी ने कई भक्तजनों के साथ कमासिन माता मंदिर में सीताराम संकीर्तन में भाग लिया। उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर निकली कलश यात्रा में शमिल होकर कार्यकर्ताओं के साथ भगवान श्रीराम के जयकारे लगाए।

इस के बाद अघोरी बाबा आश्रम कैमा ब्लॉक सिराथू पहुंचकर किसान नेता अजय सोनी ने श्रीराम जी का जाप किया और हनुमान जी के मंदिर में परिक्रमा की। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि भगवान श्रीराम जी का अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हिंदुत्व की नव प्राण प्रतिष्ठा है। कई सौ सालों के बाद आज ये शुभ दिन और शुभ घड़ी आई थी। इसी के भगवान श्रीराम से लोक कल्याण, क्षेत्र कल्याण एवं जन कल्याण की कामना की।

जिले के कई अन्य हिस्सों में भी सकिपा कार्यक्रताओं ने प्रभु श्रीराम जी के भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के शुभ अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस मौके पर घनश्याम केसरवानी, ज्ञान केसरवानी, शिवम सोनी, वीरेंद्र तिवारी, भगवानदास वर्मा, आदित्य तिवारी, रंजीत सरोज, अखिलेश विश्वकर्मा, फूलचंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें