किसानो का बकाया विद्युत बिल समेत नलकूप का विद्युत बिल माफ हो-अजय सोनी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी/मो0 यासीन

किसानो का बकाया विद्युत बिल समेत नलकूप का विद्युत बिल माफ हो…अजय सोनी

सकिपा की ग्राम जगन्नाथपुर में हुई चौपाल में जुटे लोग, बताई समस्या

समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान मे सिराथू ब्लॉक के ग्राम जगन्नाथपुर में शुक्रवार 19 जनवरी को ग्राम प्रधान अयूब अहमद के निवास पर ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में तमाम ग्रामीण शामिल हुए। साथ ही लोगों ने अपनी अपनी समस्याएं बताई।

चौपाल में पार्टी की नीर्यियां और किसानवाद की विचारधारा को लेकर वक्ताओं ने अपने विचार रखे। चौपाल में ग्राम जगन्नाथपुर से ग्राम फाजिलपुर गोपालपुर (हिसामबाद) को जाते संपर्क मार्ग की दुर्दशा को लेकर लोगों ने शिकायत की। लोगों का कहना था कि इस मार्ग के खस्ताहाल होने से कई गांवों के लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। साथ ही लोगों का आरोप था कि बार बार इस जर्जर मार्ग के मरम्मत कराए जाने को लेकर शिकायत की जाती है लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। उक्त जर्जर मार्ग के मरम्मत कराए जाने की ग्रामीणों ने चौपाल के माध्यम से जिला प्रशासन से मांग की है।

इस अवसर पर पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने प्रदेश सरकार से बकाया विद्युत बिल समेत किसानो के नलकूप का विद्युत बिल माफ करने की मांग की।कहा कि किसानो के निजी नलकूप का बकाया बिल समेत विद्युत बिल तत्काल माफ होना चाहिए और इस संबंध में तत्काल शासनदेश जारी होना चाहिए। इस मौके पर ग्राम प्रधान अयूब अहमद, लाल सिंह, गुलाब सिंह, रमेश, राम मिलन, छेदीलाल सिंह, यासीन अहमद, प्यारे लाल, रामराज, राकेश सोनकर, तेज प्रताप सिंह, मुन्ना सिंह, इसरार अहमद, आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें