
मेडिकल कैंप में शुगर ब्लेड प्रेशर जुखाम बुखार दंत रोग नेत्र रोग एवं अन्य प्रकार के रोगियों को नीःशुक्ल दवा वितरण की गई
कौशाम्बी/मो0 यासीन
हजरत ख्वाजा कड़क शाह अब्दाल रहमतुल्लाहि अलैह के 729वें उर्स के मौके पर शहर काजी मुफ्ती खुशनूद आलम एहसानी के द्वारा 15, और 16 जनवरी को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक दरगाह ख्वाजा कड़क शाह अब्दाल सुल्तानपुर ख्वाजा कड़क, कड़ा तहसील सिराथू में नीःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया इस कैंप की अध्यक्षता हाफिज राहत खान रजवी ने की यह मेडिकल शिविर समाज सेवी संस्था शैखे मिल्लत मिशन टीम के द्वारा किया गया। संस्था के सदस्य मुफ्ती मोहम्मद साजिद कादरी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि लोगों की सेवा के माध्यम से इस्लाम के प्यार का संदेश फैलाया जाए
इसी मकसद के अंतर्गत हमने दिसंबर से गरीबों और असहाय लोगों में कपड़े प्रत्येक रविवार बांटने का काम शुरू किया था जो आज भी जारी है और यह काम जारी रहेगा। शहर काजी के पुत्र मौलाना मोहम्मद मियां कादरी सिद्दीकी ने कहा कि हजरत ख्वाजा कड़क शाह अब्दाल ने पूरी आयु दीन और समाज की सेवा की थी इसीलिए आज उनके देहांत को 700 साल से ज्यादा हो गए मगर उनसे प्रेम करने वाले लोगों की गिनती कम नहीं हुई और न होगी।
उन्होंने बताया कि इस मेडिकल कैंप में शुगर ब्लेड प्रेशर जुखाम बुखार दंत रोग नेत्र रोग एवं अन्य प्रकार के रोगियों को नीः शुक्ल दवा बांटी गईं इस मौके पर डॉक्टर एम ए सिद्दीकी फिजिशियन डॉक्टर मोहम्मद रेहान डॉक्टर मोहम्मद अमान मोहम्मद आमिर हाफिज जहीर मोहम्मद राशिद मोहम्मद उमर हाफिज मोहम्मद शाहनवाज मोहम्मद गुफरान मोहम्मद नदीम मोहम्मद सरताज मोहम्मद कौसर खान अहमद खान मौजूद रहे।





