भाकिमसंयू ने दर्जनों गरीबों को बांटा कंबल

कौशाम्बी

गरीबों को ठंड में रातें नहीं काटनी पड़ेगी। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन हमेशा किसानों और गरीबों के साथ खड़ा रहेगा। ठंड से किसी गरीब को जूझना नहीं पड़ेगा। यह बातें शनिवार को संगठन की महिला जिलाध्यक्ष प्रिया त्रिपाठी ने गरीबों को कंबल वितरण के दौरान कही।
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन की जिलाध्यक्ष प्रिया त्रिपाठी ने बताया कि ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके पास बिछाने के लिए कंबल व ओढ़ने के लिए रजाई नहीं है। ऐसे लोगों को चिन्हित कर कंबल दिया जा रहा है। इलाके के सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई थी कि वह अपने-अपने क्षेत्र के गरीब व असहाय लोगों की सूची तैयार कर कंबल वितरण कराएं। शनिवार को चायल नगर पंचायत के नईम मिंया का पूरा मोहल्ले में दर्जनों गरीबों को कंबल वितरण किया गया। कंबल वितरण के दौरान उन्होंने कहा कि वह गरीबों के साथ कदम से कदम मिला कर चलेंगी। किसी भी गरीब व्यक्ति को कोई अकारण परेशान नहीं करेगा। गरीबों की सेवा करने में पुण्य की प्राप्ति होती है। समाज के सभी लोगों को चाहिए कि वह गरीबों की सेवा करें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More