तीसरी बार विपक्ष एक जुट पर रोक नहीं पाएंगे साल 2024 के चुनाव में यूपी से 80 सीट जीतेगी,500 साल बाद राम लला घर में रहेंगे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी

तीसरी बार विपक्ष एक जुट पर रोक नहीं पाएंगे साल 2024 के चुनाव में यूपी से 80 सीट जीतेगी,500 साल बाद राम लला घर में रहेंगे

कौशांबी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कौशांबी में बड़ा बयान देते हुए कहा है कि रामलाल 500 साल बाद घर में रहेंगे। साल 2024 में तीसरी बार विपक्ष एक हो रहा है लेकिन बीजेपी को रोक नहीं पाएंगे। डिप्टी सीएम मंगलवार को अटसराय गांव के चौपाल में शिरकत करने पहुंचे थे।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य दोपहर 12 बजे हवाई मार्ग से सायरा स्थित मां शीतला गेस्ट हाउस पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले महापुरुषों की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की। इसके बाद जनसुनवाई में जनता की समस्या से सीधे रूबरू हुए। समस्या के निस्तारण के लिए अफसरों को निर्देश दिया।

डिप्टी सीएम केशव मौर्या अटसराय गाव पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा सरकार में आम जन समुदाय के लिए गए काम को गिनाया। डिप्टी सीएम के मुताबिक, 2 लाख 16 हजार 800 किसानों को सम्मान निधि दी। हर जल नल योजना से लोगो के घरों में पानी पहुंचाया। कौशांबी सहित प्रदेश में 300 मेडिकल कालेज बना कर स्वास्थ्य सेवा बेहतर कर रहे है।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बताया विपक्ष तीसरी बार एग्जिट हो रहा है। 2014 में एकजुट हुए तो 73 सीट जीती, 2019 में 63 सीट जीते, प्रदेश में मौजूदा समय में 66 सांसद है। साल 2024 के चुनाव में 80 में 80 सीट भाजपा जीतने वाली है। राम मंदिर पर बयान देते हुए उन्होंने कहा कि 500 साल बाद राम लला अपने घर में रहेंगे।

डिप्टी सीएम से शिवपाल यादव के ट्वीट के बारे में जब पूछा गया तो डिप्टी सीएम केशव मौर्या शिवपाल का नाम सुनते ही भड़क गए उन्होंने कहा जो भी बात करना हो अखिलेश यादव के बारे में बात करें शिवपाल के बारे में नहीं

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें