बारा हवेली खालसा में हुआ संकल्प यात्रा कार्यक्रम, दी गई जानकारी

कौशाम्बी
विकास खंड कड़ा के बारा हवेली खालसा गांव में शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि सिराथू चेयरमैन भोला यादव ने किया। इस मौके पर उन्होंने शासन द्वारा संचालित जनहितकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दिया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि शासन द्वारा गरीबों को पक्की छत मुहैया कराने के लिए पीएम आवास, मुख्यमंत्री आवास दिया जा रहा है। इसके अलावा दिव्यांग, विधवा, वृद्धा पेंशन, किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है। कार्यक्रम में मौजूद विभागीय लोगों ने स्टॉल के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दिया। इस मौके पर स्थानीय कलाकारों व स्कूली बच्चों द्वारा धरती करे पुकार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया और विद्यालयों में क्विज प्रतियोगिता कराई गई। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि चंद्रिका प्रसाद उर्फ मुन्ना पटेल, मंडल अध्यक्ष कड़ा प्रदीप पटेल, जगदीश सरोज जिला मंत्री भाजपा, दिलीप तिवारी वरिष्ठ भाजपा नेता, ग्राम प्रधान मो. रजी, ग्राम पंचायत सचिव सुरेश चंद्र मौर्य, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सद्दाम हुसैन समेत सभी ग्रामीण मौजू रहे।






