नगर पंचायत चरवा में भ्रष्टाचार का बोलबाला,सभासद सहित ग्रामीणों ने खोला मोर्चा,डीएम से की शिकायत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

नगर पंचायत चरवा में भ्रष्टाचार का बोलबाला,सभासद सहित ग्रामीणों ने खोला मोर्चा,डीएम से की शिकायत

कौशाम्बी जिले में योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को नगर पंचायत चरवा प्रशासन पलीता लगा रहा है,नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का बोलबाला है,नगर पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायत सभासदों ने कई बार अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई,जिसके बाद शुक्रवार को सभासद सैकड़ो ग्रामीणों के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर शिकायत डीएम सुजीत कुमार से की है,डीएम ने शिकायतकर्ताओं को जांच कर कार्यवाई का आश्वासन दिया है।

नगर पंचायत चरवा के सभासद समेत सैकड़ों ग्रामीण शुक्रवार को डीएम सुजीत कुमार से मिलने पहुंचे और विकास कार्यों में जमकर हुई धांधली और भ्रष्टाचार की शिकायत की,ग्रामीणों ने बताया कि नगर पंचायत में मनमानी और भ्रष्टाचार का बोलबाला है,किसी भी सभासद अथवा RTI कार्यकर्ता को विकास और भ्रष्टाचार की कोई भी जानकारी नहीं उपलब्ध कराई जाती है,भ्रष्टाचार की शिकायत पर इन्हें धमकी भी दी जाती है,नगर पंचायत चरवा में भ्रष्टाचार इस कदर हावी है कि स्कूलों में स्वच्छता मिशन के तहत एक महीने पूर्व बने शौचालय और बिल्डिंग भी ध्वस्त होने की कगार पर है।ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार समेत कई समस्याओं की शिकायत डीएम सुजीत कुमार से की है।डीएम ने जांच कर कर्यावाई का आश्वासन दिया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें