कौशांबी
सपा महिला सभा ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन: IIT BHU छात्रा से गैंगरेप के आरोपियों पर बुलडोजर कार्यवाही की उठाई मांग, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा
कौशांबी. IIT BHU छात्रा से गैंगरेप के आरोपियों पर बुलडोजर कार्यवाही की मांग बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में उठाई गई. समाजवादी महिला सभा की दर्जनों महिलाओं ने पदयात्रा निकाल मुख्यालय चौराहे से कलेक्ट्रेट पर पदयात्रा निकाली. जिलाध्यक्ष महिला सभा विभाग यादव ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौप कर छात्राओं पर दर्ज मुकद्दमे वापस लिए जाने मांग उठाई.
समाजवादी पार्टी की महिला सभा ने एक बार फिर BHU IIT गैंगरेप मामले को हवा दे दी है. पार्टी की महिलाओ ने प्रदर्शन कर छात्रा से गैंगरेप के आरोपी भाजपा आईटी सेल के लोगो पर बुलडोजर कार्यवाही किये जाने की मांग की. महिला नेता विभा यादव ने मुताबिक, आम तौर पर प्रदेश की सरकार गरीब असहाय एवं विरोधी राजनैतिक दलों के लोगो के नाम सामने आने पर बुलडोजर चला कर घर गिरवा देती है. BHU मामले में अब जब भाजपा के आईटी सेल के लोगो के नाम का खुलासा पुलिस ने कर दिया है तो सरकार और बनारस प्रशासन का बुल्डोजर न जाने कहा लापता हो गया है.
जिलाध्यक्ष विभा यादव ने बताया, उन्होंने महिला सभा कार्यकर्ताओ सहित प्रदर्शन कर प्रदेश की राज्यपाल को ज्ञापन जिलाधिकारी के जरिये भेजा है. जिसमे मांग की है कि बनारस प्रशासन ने BHU छात्र छात्राओं द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान जो मुकद्दमे दर्ज किये है उन्हें वापस लिया जाए एवं आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही जल्द से जल्द कराई जाय. सरकार बिना पक्षपात किये इन आरोपियो के घर भी बुल्डोजर चलाकर ध्वस्त करे। पूर्व ब्लॉक प्रमुख सोनी चौधरी सहित तमाम महिला नेत्री मौजूद रही।







