सड़क निर्माण को लेकर सैकड़ो ग्रामीण भखंदा से कनैली तक निकाली पदयात्रा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सड़क निर्माण को लेकर सैकड़ो ग्रामीण भखंदा से कनैली तक निकाली पदयात्रा

०सड़क निर्माण को लेकर पिछले एक साल में कई बार अधिकारियों से कर चुके हैं मांग, प्रशासन के उदासीन रवैये से थक हार पद यात्रा के बाद क्रमिक अनशन पर बैठे

जिला पंचायत सदस्य साधना सिंह पटेल एवं समाजसेवी विनय सिंह पटेल ने कहा कि भखंदा यमुना घाट से ट्रैक्टर और ट्रको के जरिये बालू के परिवहन कनैली तक 8.40 किलोमीटर सड़क जर्जर हो चुकी है, बालू लदे ट्रको के रिसने वाले पानी से पूरी सड़क दलदल गई है। डेढ़ साल पहले इस सड़क को 826.11 लाख रुपये में निर्माण की निविदा निकाली गई थी। लेकिन आज तक सड़क निर्माण काम नहीं शुरु हुआ है। इस दौरान अधिकारियों से कई बार सड़क निर्माण की मांग की गई। लेकिन अधिकारी नई तकनीक से सड़क निर्माण पर बजट में कमी बता सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं। इससे भखंदा, डेरा, मखापुर, धर्मपुर, कुटी, सरैंचा, दिया, पन्ना का पूरा, बरगदी, छेकवा, डांडी गांव के करीब 30 हजार ग्रामीण नारकीय जीवन व्यतीत कर रहे हैं। पद यात्रा में जिला पंचायत सदस्य शीला द्विवेदी, भखंदा प्रधान बीनू सिंह, धर्मपुर प्रधान संतोष सिंह, कनैली प्रधान कविता सिंह समाजसेवी सैय्यद अली मेंहदी सैकड़ो ग्रामीण प्रशासन के उदासीन रवैये से पद यात्रा निकाल कनैली में क्रमिक अनशन पर बैठ गये हैं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें