सीएम योगी ने छात्रों के लिए कर दिया घोषणा देखे खबर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी

सीएम योगी एक अध्यापक की भूमिका में नजर आए सीएम ने बच्चो को पढ़ाई के साथ खेल से जुड़ने की सलाह दी, बोले समाज आगे चल रहा तो सरकार पीछे से चलकर उन्नति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माहेश्वरी प्रसाद इंटर कालेज के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के कालेज के प्रबंधन को तारीफ करते हुए समाज के प्रतिनिधित्व को बात की खुले दिल से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जब समाज आगे चलता है और सरकार पीछे चलती है तो समाज नित नए कीर्तिमान स्थापित करता है। नतीजा यह है कि आज हम विश्व गुरु बनने को अग्रसर है। और जब सरकार आगे चलती है और समाज पीछे चलता है तो परिणाम दूसरे यानी अवनति की ओर जाते है।

सीएम ने कहा उनकी सरकार में वन डिस्टिक वन प्रोडक्ट विश्वकर्मा सम्मान योजना, शिक्षा के क्षेत्र में अलंकरण योजना लोगो को नए विकास के पथ पर ले जाने को तैयार है।

शिक्षा के क्षेत्र की चर्चा कर सीएम ने कहा बच्चो को पढ़ाई के साथ लाइब्रेरी जरुर जाना चाहिए अख़बार पढ़ना चाहिए, क्योंकि पढ़ने से ज्ञान को अर्जन होगा। पुस्तकों के अध्यन से मिले ज्ञान सरकार डिजिटल फार्मेट में लाने का काम कर रही है।

पूर्व विधायकों को नहीं मिली मंच पर जगह आपको बता दें कि आज सीएम योगी आदित्यनाथ निजी स्कूल के कार्यक्रम में आए हुए थे जहां पर जिलों के तीनों पूर्व विधायक पहुंचे थे लेकिन किसी भी पूर्व विधायक को मंच पर जगह नहीं मिली यह भी एक चर्चा का विषय बना रहा तीनों विधायक आम आदमी की तरह कुर्सी पर बैठे नजर आए।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने डीएम सुजीत कुमार से छात्राओं के लिए बढ़िया प्रपोजल तैयार कर भेजने को कहा है न्यायमूर्ति ने सीएम योगी आदित्यनाथ को एक ज्ञापन दिया था और उसमें उन्होंने छात्रों के डिग्री कॉलेज के लिए मांग की थी जिस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा यह काम पूरा किया जाएगा

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें